फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Veteran India spinner Ravichandran Ashwin said that he has figured out former Australia captain Steve Smith

BGT: क्या अश्विन ने ढूंढ लिया स्मिथ को आउट करने का तरीका? सीरीज से पहले दिया ये बयान

Wed, 13 Nov 2024 06:04 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 13 Nov 2024 06:04 PM IST
सार

अश्विन और स्मिथ आईपीएल फ्रेंचाइजी राइजिंग पुणे सुपरजाइंट (आरपीएसजी) और दिल्ली कैपिटल्स में एक साथ समय बिता चुके हैं जिससे भारतीय स्पिनर को स्मिथ की रणनीति को समझने में मदद मिली।

विज्ञापन
Veteran India spinner Ravichandran Ashwin said that he has figured out former Australia captain Steve Smith
अश्विन - फोटो : BCCI

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन पर सभी की नजरें होंगी। बॉर्डर-गावस्कर सीरीज से पहले अश्विन ने कहा कि उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ से निपटने के तरीके ढूंढ लिए हैं। अश्विन और स्मिथ का सामना 22 नवंबर से होने वाली पांच मैचों की सीरीज में होगा और एक बार फिर दोनों के बीच प्रतिद्वंद्विता देखने मिलेगी। 
विज्ञापन

आईपीएल में साथ खेल चुके हैं अश्विन-स्मिथ
अश्विन और स्मिथ आईपीएल फ्रेंचाइजी राइजिंग पुणे सुपरजाइंट (आरपीएसजी) और दिल्ली कैपिटल्स में एक साथ समय बिता चुके हैं जिससे भारतीय स्पिनर को स्मिथ की रणनीति को समझने में मदद मिली। स्मिथ को सबसे पहले भारत के 2013-14 के ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान गेंदबाजी करने वाले अश्विन ने अपने कड़े प्रतिद्वंद्वी की प्रशंसा की। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने इस दिग्गज स्पिनर का सामना करते हुए 570 गेंदों में 348 रन बनाए हैं। स्मिथ सिर्फ तीन बार अश्विन की गेंद पर आउट हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अश्विन ने  कहा, स्टीव स्मिथ स्पिन के खिलाफ एक खिलाड़ी के रूप में विशेष रूप से आकर्षक हैं। उनके पास एक अनूठी तकनीक है, यहां तक कि तेज गेंदबाजी को खेलने की भी। लेकिन स्पिन के मामले में मुझे लगता है कि वह अच्छी रणनीति और अच्छी तैयारी के साथ आया था और हां, वह इसे किसी भी परिस्थिति में लागू करता था और पिछले कुछ वर्षों में मैंने इसे समझने के तरीके और साधन खोज लिए हैं।
विज्ञापन

अश्विन ने कहा, जब स्मिथ दिल्ली कैपिटल्स में रहा, आरपीएसजी में रहा, वे सभी नेट सत्र जो मैंने उसके साथ बिताए उससे मुझे यह समझ में आया कि वह कैसे तैयारी करता है और उसे क्या पसंद है और क्या नहीं। वह बहुत सोचने वाला क्रिकेटर भी है। वह हर समय आपसे बेहतर प्रदर्शन करना चाहता है। उसके पास अभ्यास करने और मैदान में आपका सामना करने के अनोखे तरीके हैं। कभी-कभी एक गेंदबाज के तौर पर जब आप बल्लेबाज को उसकी प्रक्रिया से गुजरते हुए देखते हैं तो आप पहचान लेते हैं कि कमी कहां है। लेकिन बहुत बाद में जब मुझे लगता है कि मैंने समझ लिया है कि वह क्या करता है या कैसे बल्लेबाजी करता है तो मैं उससे आगे निकल जाता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed