{"_id":"5f22c0b28ebc3e63ba6362b1","slug":"veteran-coach-ashok-mustafi-died-due-to-heart-attack-at-age-of-86","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांगुली के गुरु रहे अनुभवी कोच अशोक मुस्तफी का निधन, 86 साल की उम्र में ली अंतिम सांस","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
गांगुली के गुरु रहे अनुभवी कोच अशोक मुस्तफी का निधन, 86 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
Thu, 30 Jul 2020 06:19 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Thu, 30 Jul 2020 06:19 PM IST
विज्ञापन
-
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व भारतीय कप्तान और भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के मौजूदा अध्यक्ष सौरव गांगुली को कोचिंग दे चुके अनुभवी कोच अशोक मुस्तफी का लंबी बीमारी के बाद गुरुवार सुबह निधन हो गया। वह 86 बरस के थे। उनके परिवार में एक बेटी है जो लंदन में रहती है।
विज्ञापन
अशोक के पारिवारिक सूत्रों ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया, 'वह हृदय से जुड़ी बीमारियों से पीड़ित थे और अप्रैल में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आज सुबह उन्हें दिल का दौरा पड़ा और उन्होंने अंतिम सांस ली।'
विज्ञापन
अशोक प्रख्यात दुखीराम क्रिकेट कोचिंग सेंटर के कोच थे जो बाद आर्यन क्लब गैलरीज के दायरे में आया जिसे एक समय बंगाल क्रिकेट की नर्सरी समझा जाता था और इसने गांगुली सहित एक दर्जन से अधिक रणजी क्रिकेटर दिए।
विज्ञापन
बंगाल क्रिकेट संघ (कैब) अध्यक्ष अविषेक डालमिया ने शोक संदेश में कहा, 'मैं मुस्तफी सर के निधन से दुखी और हैरान हूं। क्रिकेट में उनके योगदान, विशेषकर खिलाड़ियों के करियर बनाने को हमेशा याद रखा जाएगा। उनके परिवार के प्रति गहरी संवदेनायें। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।'
गांगुली के पिता ने उन्हें शुरुआती दिनों में अशोक के पास ट्रेनिंग के लिए भेजा था जहां वह अपने मित्र संजय दास के साथ कोचिंग लेते थे। पिछले महीने अशोक की हालत बिगड़ गई थी और गांगुली ने अपने करीबी मित्र संजय के साथ मिलकर उनके उपचार का इंतजाम किया।