{"_id":"600d52d6-1886-11e2-8947-d4ae52bc57c2","slug":"venue-for-england-practice-game-shifted-to-dy-patil-stadium","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंग्लैंड का अभ्यास कार्यक्रम बदला ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
इंग्लैंड का अभ्यास कार्यक्रम बदला
मुंबई/एजेंसी
Updated Wed, 17 Oct 2012 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस माह के अंत में भारत दौरे पर आने वाली इंग्लैंड क्रिकेट टीम के दूसरे अभ्यास मैच का स्थान बदलकर बीकेसी स्टेडियम से अब डीवाई पाटिल स्टेडियम कर दिया गया है। मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) लगातार इंग्लैंड टीम के दूसरे मैच का अभ्यास स्थल बदलने की मांग कर रहा था।
एमसीए अध्यक्ष रवि सावंत ने फैसले को सही ठहराते हुए कहा, ‘बीकेसी स्टेडियम अहम मैच कराए जाने के लिहाज से ठीक नहीं है। इस स्टेडियम में टायलेट और दर्शकों के बैठने लायक स्थान की भी पर्याप्त सुविधा नहीं है। इसके अलावा ग्राउंड पर कैटरिंग और भीड़ को आने से रोकने के लिए मजबूत फेंस जैसी अहम सुविधा भी नहीं है।’ इंग्लैंड की टीम 29 अक्तूबर को मुंबई पहुंचेगी और यहां चार टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए तैयारी करेगी। इंग्लैंड का दौरा एक नवंबर से मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में शुरू होगा।