{"_id":"be7c399ce2286405d3e99a656fd96caf","slug":"venktesh-prasad-on-team-india-hindi-news-sv","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेंदबाजी में अनुभव की कमी आएगी आड़े","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
गेंदबाजी में अनुभव की कमी आएगी आड़े
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 10 Feb 2015 10:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वर्ल्ड कप से ठीक पहले भारतीय गेंदबाजी को लेकर वेंकटेश प्रसाद भी चिंतित हैं। तेज गेंदबाज इशांत शर्मा का चोटिल होने के चलते बाहर वेंकटेश अच्छा नहीं मानते हैं।
विज्ञापन
उनके मुताबिक इशांत के बाहर होने से गेंदबाजी विभाग में अनुभव की कमी आड़े आएगी। इशांत बेहद अनुभवी हैं और उनका अनुभव वर्ल्ड कप जैसे आयोजन में बेहद काम आता। यही नहीं वेंकटेश यह भी कहते हैं कि विराट कोहली ने आस्ट्रेलिया में जिस तरह की फार्म दिखाई है। उससे उन्हें नंबर तीन पर उतारना ठीक रहेगा। उन्हें जितने ज्यादा ओवर बल्लेबाजी के लिए दिए जाएंगे। टीम के लिए उतना अच्छा रहेगा।
विज्ञापन
वेंकटेश का कहना है कि इशांत की गैरमौजूदगी में दूसरे गेंदबाजों को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। सभी बेहद प्रतिभावान हैं, लेकिन तारतम्यता उनकी समस्या रही है। वर्ल्ड कप में सफल होने के लिए उन्हें इस पर ध्यान देना होगा।
विज्ञापन
वेंकटेश यह भी कहते हैं कि भले ही टीम इंडिया का प्रदर्शन ऑस्ट्रेलिया में अब तक अच्छा नहीं रहा हो, लेकिन एक बार वर्ल्ड कप में अच्छी शुरुआत मिलते ही यह सारी बातें पीछे रह जाएंगी। रही बात पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले की तो यह दो धारी तलवार की तरह से होगा। अब तक भारत का वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ रिकार्ड सौ प्रतिशत रहा है, लेकिन इसको लेकर खुशफहमी में रहने की जरूरत नहीं है। पाकिस्तान भी मजबूत टीम है, इस लिए भारत को इस मुकाबले को ही नहीं बल्कि हर मुकाबले को बेहद गंभीरता से लेना होगा।