{"_id":"adbb5f14-2763-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"venkatesh-prasad-hurt-for-suresh-raina-out-of-the-test-team","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेंकटेश को अखरा रैना को टीम से निकालना","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
वेंकटेश को अखरा रैना को टीम से निकालना
गाजियाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Nov 2012 09:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी टीम के नए पेशेवर कोच वेंकटेश प्रसाद के लिए सोमवार बेहद खास था। उनकी बतौर कोच यूपी के साथ नई पारी की शुरूआत जीत के साथ रही। लेकिन इस जीत के बावजूद वेंकटेश के चेहरे पर एक निराशा थी। यह निराशा टीम के कप्तान सुरेश रैना को भारतीय टीम से बाहर किए जाने की थी। वेंकटेश ने मैच के बाद कहा कि वह निराश हैं। उन्हें पूरी उम्मीद थी कि चयनकर्ता सुरेश रैना को इंग्लैंड श्रंखला के लिए टेस्ट टीम में बरकरार रखेंगे।
विज्ञापन
वेंकटेश ने कहा कि चयनकर्ताओं को देखना चाहिए था कि रैना ने दिल्ली जैसे पेस अटैक के खिलाफ 55 रनों की अहम पारी खेली। हालांकि वह बड़ा स्कोर नहीं बना पाए लेकिन उन्होंने क्रीज पर काफी समय बिताया। यह अहम बात थी। हालांकि उम्मीद है कि रैना घरेलू क्रिकेट में रनों की झड़ी लगाकर टीम में वापसी करेंगे।
विज्ञापन
वेंकटेश ने यह भी कहा कि उन्हें यूपी टीम के साथ जुड़कर किसी दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ा है। वह प्रवीण कुमार, पीयूष चावला, अली मुर्तजा, आरपी सिंह के साथ पहले काम कर चुकेहैं। जबकि कैफ के साथ तो वह क्रिकेट भी खेल चुके हैं। ऐसे में उनके लिए यह अनुभव अजनबियों के साथ जुड़ने का नहीं है।
विज्ञापन