फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Venkatesh Prasad fitness secret: Six days Workout in a week; Work hard in gym for 4 days, runs 10 km for 2 day

वेंकटेश प्रसाद की फिटनेस का राज: हफ्ते में छह दिन का वर्कआउट; चार दिन जिम में मेहनत, दो दिन 10 किमी दौड़ते हैं

Wed, 09 Aug 2023 07:04 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 09 Aug 2023 07:04 PM IST
सार

वेंकटेश ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 33 टेस्ट और 161 वनडे खेले। टेस्ट में उनके नाम 96 विकेट और वनडे में 196 विकेट हैं। टेस्ट में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 33 रन देकर छह विकेट है, जबकि वनडे में 27 रन देकर पांच विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

विज्ञापन
Venkatesh Prasad fitness secret: Six days Workout in a week; Work hard in gym for 4 days, runs 10 km for 2 day
जवागल श्रीनाथ और वेंकटेश प्रसाद - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत के पूर्व क्रिकेटर वेंकटेश प्रसाद ने अमर उजाला के साथ बातचीत में कई विषयों पर बातचीत की। उन्होंने अपने करियर से लेकर परिवार और खिलाड़ियों की फिटनेस से जुड़ी कई कहानियां सुनाईं। इस दौरान उन्होंने अपनी फिटनेस को लेकर भी बातचीत की और कहा कि उन्हें अनुशासित रहना काफी पसंद है। वेंकटेश ने बताया कि वह देर रात तक जगना पसंद नहीं करते और हेल्दी डेली रुटीन का पालन करते हैं। यही वजह है कि 54 वर्ष की उम्र में भी उनकी फिटनेस किसी युवा खिलाड़ी से कम नहीं लगती। 
विज्ञापन

10 किलोमीटर दौड़ते हैं वेंकटेश प्रसाद

वेंकटेश ने कहा- मैं अभी भी हर दिन कम से कम एक घंटे वर्कआउट करता हूं। छह दिन का यह रुटीन होता है। एक दिन मैं ब्रेक लेता हूं क्योंकि इसकी जरूरत पड़ती है। अभी मैं एक हफ्ते में चार दिन जिम में समय बिताता हूं और दो दिन रनिंग करता हूं। इस दौरान मैं 10 किमी दौड़ता हूं। मैं वेजिटेरियन हूं और हमेशा से वेजिटेरियन रहा हूं। दिन में दो बार खाता हूं और जरूरत पड़ने पर फास्टिंग करता हूं। सबसे अहम बात अपने इस रुटीन को लेकर अनुशासित रहता हूं। हर दिन एक घंटे आपको कसरत करनी चाहिए और जीवन में अनुशासित रहना चाहिए। इस तरह से आप फिट रह सकते हैं। आप हमेशा सीखते रहें, चाहे फिटनेस हो या कोई जानकारी हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन

वेंकटेश को देर रात तक जगना पसंद नहीं

Venkatesh Prasad fitness secret: Six days Workout in a week; Work hard in gym for 4 days, runs 10 km for 2 day
वेंकटेश प्रसाद - फोटो : social Media
वेंकटेश ने कहा- मुझे देर रात तक जगना या पार्टी करना पसंद नहीं है। मैं सुबह चार बजकर 50 मिनट पर उठ जाता हूं। एक घंटे में तैयार होकर मैं ट्रेनिंग के लिए निकल जाता हूं। वहां करीब एक-दो घंटे ट्रेनिंग करने के बाद घर आता हूं और अपने पालतू कुत्ते को टहलाने निकल जाता हूं। मैं ब्रेकफास्ट नहीं करता हूं। मुझे साफ-सफाई भी काफी पसंद है। भारतीय टीम में मेरे साथी मेरे साथ रूम शेयर करने में डरते थे, क्योंकि मुझे साफ सुथरा रहना काफी पसंद है।
विज्ञापन

दो साल पहले पोस्ट-ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की

वेंकटेश ने दो साल पहले ही पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है। उन्होंने कहा- मैंने दो साल पहले ही लंदन यूनिवर्सिटी से इंटरनेशनल स्पोर्ट्स मैनेजमेंट में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। यह मैंने स्पोर्ट्स के बारे में और जानकारी लेने के लिए किया। पिछले साल जून में मैं अपने पोस्ट-ग्रेजुएशन सेरेमनी के लिए लंदन में था। यह एक शानदार अनुभव था।

वेंकटेश का अंतरराष्ट्रीय करियर

Venkatesh Prasad fitness secret: Six days Workout in a week; Work hard in gym for 4 days, runs 10 km for 2 day
वेंकटेश प्रसाद
वेंकटेश ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 33 टेस्ट और 161 वनडे खेले। टेस्ट में उनके नाम 96 विकेट और वनडे में 196 विकेट हैं। टेस्ट में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 33 रन देकर छह विकेट है, जबकि वनडे में 27 रन देकर पांच विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। यह दोनों प्रदर्शन पाकिस्तान के खिलाफ ही हैं। 33 रन देकर छह विकेट वेंकटेश ने 1999 में भारत-पाकिस्तान चेन्नई टेस्ट में लिए थे। वहीं, 27 रन देकर पांच विकेट वेंकटेश ने 1999 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ झटके थे। तब उन्होंने सईद अनवर, सलीम मलिक, इंजमाम उल हक, अजहर महमूद और वसीम अकरम को आउट किया था। टेस्ट और वनडे, दोनों में वेंकटेश का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पाकिस्तान के खिलाफ ही रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed