किंग्स इलेवन पंजाब ने वेंकटेश प्रसाद पर दिखाया भरोसा, सौंपी यह अहम जिम्मेदारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर वेंकटेश प्रसाद को किंग्स इलेवन पंजाब का नया गेंदबाज कोच नियुक्त किया गया है। इससे पहले वेंकटेश प्रसाद जूनियर नेशनल सिलेक्शन पैनल के चीफ थे। हाल ही में उन्होंने इस पद से इस्तीफा दिया था।
वेंकटेश प्रसाद को बॉलिंग कोच नियुक्त करने के साथ ही किंग्स इलेवन पंजाब ने आईपीएल-11 में अपने सपोर्टिंग स्टाफ की भी घोषणा की। इस टीम के मुख्य कोच ऑस्ट्रेलिया के पूर्व स्पिन गेंदबाज ब्रैड हॉग होंगे, जिन्हें वेंकटेश प्रसाद का साथ मिलेगा। टीम के प्रमुख कोच ब्रैड हॉग का कहना है कि कोचिंग स्टाफ में बेहद अनुभवी लोगों को शामिल किया गया है। ऐसे में उन्हें पूरी उम्मीद है कि उनकी टीम टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करेगी।
कोचिंग स्टाफ के अन्य सदस्यों की बात करें तो दिल्ली डेयरडेविल्स के पूर्व खिलाड़ी मिथुन मन्हास को स्क्वाड में बतौर असिस्टेंट कोच शामिल किया गया है। इसके अलावा निशांत ठाकुर, श्यामलाल वल्लभजी और निशांता बोर्दोई को क्रमश: स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग कोच, टेक्निकल कोच और फील्डिंग कोच बनाया गया है।
बता दें कि वेंकटेश प्रसाद ने ही अंडर-19 वर्ल्ड कप (2018) की विजेता टीम का सिलेक्शन किया था। प्रसाद ने 30 महीने तक जूनियर नेशनल सिलेक्शन कमिटी के प्रमुख का पद संभाला है। 2007 में वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम इंडिया के गेंदबाजी कोच भी वेंकटेश प्रसाद ही थे।