{"_id":"62177ee175b0cf2fce751b14","slug":"vaughan-vs-jaffer-why-do-michael-vaughan-and-wasim-jaffer-fight-on-twitter-former-england-captain-revealed","type":"story","status":"publish","title_hn":"Vaughan vs Jaffer: ट्विटर पर क्यों झगड़ते हैं माइकल वॉन और वसीम जाफर? इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने किया खुलासा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Vaughan vs Jaffer: ट्विटर पर क्यों झगड़ते हैं माइकल वॉन और वसीम जाफर? इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने किया खुलासा
Thu, 24 Feb 2022 06:19 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Thu, 24 Feb 2022 06:19 PM IST
सार
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन और भारत के पूर्व ओपनर वसीम जाफर सोशल मीडिया पर एक-दूसरे की टांग खींचने का कोई मौका नहीं जाने देते। हर बार जब भारत या इंग्लैंड अच्छा प्रदर्शन नहीं करते हैं, तो जाफर और वॉन ट्विटर पर एक-दूसरे को टैग करने से पीछे नहीं हटते।
विज्ञापन
वसीम जाफर और माइकल वॉन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन और भारत के पूर्व ओपनर वसीम जाफर सोशल मीडिया पर एक-दूसरे की टांग खींचने का कोई मौका नहीं जाने देते। हर बार जब भारत या इंग्लैंड अच्छा प्रदर्शन नहीं करते हैं, तो जाफर और वॉन ट्विटर पर एक-दूसरे को टैग करने से पीछे नहीं हटते। इसके बारे में अच्छी बात यह है कि सबकुछ मजाक में होता है। दोनों ट्विटर पर क्यों झगड़ते हैं इसका खुलासा माइकल वॉन ने किया है।
भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के साथ हाल ही में बातचीत के दौरान वॉन ने आखिरकार इस विषय से पर्दा हटाया। अश्विन ने वॉन से जाफर के साथ अपने संबंधों के बारे में बताने के लिए कहा। इस पर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने उस सच्चाई का खुलासा किया, जो कि दो दशक पहले की बात है। माइकल वॉन के पहले टेस्ट विकेट जाफर ही थे। वहीं से ये बात शुरू हुई थी।
वॉन ने अश्विन से कहा था, "वसीम मेरे पहले टेस्ट विकेट थे। यह बात 2022 की है। तब लॉर्ड्स में वसीम मेरी गेंद को आगे की तरफ खेलने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन वे स्लिप में कैच आउट हो गए थे। इसलिए अगर वे मेरी गेंदों पर आउट हो सकते हैं तो बल्ले से उतने अच्छा नहीं हो सकते हैं।" जाफर ने लॉर्ड्स की दूसरी पारी में वॉन की गेंद पर आउट होने से पहले अर्धशतक लगाया था। इंग्लैंड के तत्कालीन कप्तान नासिर हुसैन ने उनका कैच लिया था।
विज्ञापन
अश्विन ने वॉन से नॉटिंघम में सचिन तेंदुलकर के विकेट के बारे में पूछा। उन्होंने पूछा कि यह जाफर के विकेट से कैसे अलग था तो वॉन ने कहा, "हां, आप जानते हैं कि सचिन का मेरे साथ अच्छा व्यवहार था, लेकिन वे बोल्ड हुए थे। दूसरी ओर, वसीम बोल्ड नहीं हुए थे। गेंद उनके बल्ले के किनारे से लगी थी और वे आउट हो गए थे। हम थोड़ा मजा करते हैं। मुझे वास्तव में मजा आता है। मुझे यकीन है कि उनके पास भी ऐसा कुछ होगा, लेकिन अब तक मैंने ट्विटर पर नहीं देखा है। इसलिए मैं इंतजार कर रहा हूं।"
माइकल वॉन ने अपने टेस्ट करियर में 82 मैच खेले थे। इस दौरान उन्हें सिर्फ छह विकेट मिले थे। इनमें से चार विकेट वॉन ने भारत के लिए थे। जाफर ने उनके पहले शिकार थे। इसलिए वे जाफर का मजाक उड़ाते हैं। पलटकर वसीम भी ठीक वैसा ही करते हैं। दोनों के करियर को देखें तो वॉन ने 41.44 की औसत से टेस्ट में 5719 रन बनाए थे। इस दौरान 18 शतक और 18 अर्धशतक जड़े थे। वहीं, वसीम ने 31 टेस्ट में करीब 34 की औसत से 1944 रन बनाए थे।