फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Varanasi team will play in the biggest tennis ball tournament LLC Ten10 Harbhajan Singh will mentor

LLC TEN10: टेनिस बॉल के सबसे बड़े टूर्नामेंट एलएलसीटेन10 में खेलेगी वाराणसी की टीम, हरभजन सिंह करेंगे मेंटर

Tue, 07 Jan 2025 03:56 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: Mayank Tripathi Updated Tue, 07 Jan 2025 03:56 PM IST
सार

इस लीग में युवाओं के लिए राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने के बड़े अवसर दिए जा रहे हैं। ट्रायल क्वालिफाई होने पर नीलामी के लिए चुने गए खिलाड़ियों का बेस प्राइज 25000 रुपये होगा, लीग खेलने वाले खिलाड़ी को राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर ट्रायल देने का मौका मिलेगा।

विज्ञापन
Varanasi team will play in the biggest tennis ball tournament LLC Ten10 Harbhajan Singh will mentor
LLC टेन-10 में रजिस्टर करने के लिए QR कोड को स्कैन करें - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

अमर उजाला और लीजेंड लीग क्रिकेट मिलकर लखनऊ में टेनिस बॉल की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग एलएलसीटेन10 का आयोजन करने जा रहे हैं। जिसके ट्रायल 15 और 19 जनवरी को उत्तर प्रदेश के 11 शहरों में आयोजित किये जाएंगे। इस लीग में युवाओं के लिए राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने के बड़े अवसर दिए जा रहे हैं। ट्रायल क्वालिफाई होने पर नीलामी के लिए चुने गए खिलाड़ियों का बेस प्राइज 25000 रुपये होगा, लीग खेलने वाले खिलाड़ी को राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर ट्रायल देने का मौका मिलेगा, लीग के उत्कृष्ट 9 खिलाड़ियों को एथर इलेक्ट्रिक बाइक इनाम में दी जाएगी। मैन ऑफ द सीरीज को एक चमचमाती कार पुरस्कार के रूप में मिलेगी। विजेता टीम को 10 लाख और उपविजेता टीम को 5 लाख रुपये की राशि दी जाएगी। यानी प्रतिभावान खिलाड़ियों को लीग से नाम कमाने के साथ - साथ कार, बाइक और कैश प्राइज जीतने भी मौका दिया जा रहा है।  
विज्ञापन


वाराणसी से आपको क्यों खेलना चाहिए

-अगर आपका टीम में चयन होता है तो आपको खेलते हुए टीवी, ओटीटी, प्रिंट के जरिये 20 करोड़ से ज्यादा हिंदुस्तानी देख सकेंगे।
-इस टूर्नामेंट में हरभजन सिंह, क्रिस गेल, ब्रेट ली, इरफान पठान और सुरेश रैना जैसे दिग्गज टीमों को मेंटर कर रहे हैं जिनसे आप जीवन भर याद रखने वाली चीजें सीख सकते हैं।
-अगर वाराणसी टीम एलएलसीटेन10 का खिताब जीतती है और आप उस टीम का हिस्सा होते हैं तो पूरे शहर और परिवार को गौरवान्वित करने वाला क्षण आपको मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या कहती हैं वाराणसी टीम की मालिक

वाराणसी टीम की प्रमोटर निशी कुमारी ने कहा कि बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी से हमने एलएलसीटेन10 में अपनी टीम काशी नाइट्स उतारी है। जिसके मेंटर दिग्गज क्रिकेटर हरभजन सिंह हैं। वाराणसी के युवाओं के लिए यह एक स्वर्णिम अवसर है कि वह अपनी टीम को एलएलसीटेन10 कप जिताकर वाराणसी के गौरव को बढ़ाएं। क्योंकि ये सिर्फ क्रिकेट की बात नहीं है बल्कि मंदिरों के शहर, भगवान शिव की नगरी व उत्तर भारत के प्रमुख सांस्कृतिक व धार्मिक केंद्र के प्रतिनिधित्व का अवसर भी है।
मेरा वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर और चंदौली व आसपास के क्षेत्रों की क्रिकेट प्रतिभाओं से अनुरोध है कि वह एलएलसीटेन10 के ट्रायल के लिए रजिस्टर करें और राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने के इस अवसर का लाभ उठाएं।
विज्ञापन


ट्रायल के लिए यहां करें रजिस्टर

दिए गए क्यूआऱ कोड को स्कैन कर आप ट्रायल के लिए रजिस्टर कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed