{"_id":"59db3a514f1c1b87698b4c60","slug":"uttar-pradesh-fails-to-chase-94-against-railways","type":"story","status":"publish","title_hn":"रणजी ट्रॉफी: रैना की टीम का शर्मनाक प्रदर्शन, 94 रन के लक्ष्य का पीछा नहीं कर सकी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
रणजी ट्रॉफी: रैना की टीम का शर्मनाक प्रदर्शन, 94 रन के लक्ष्य का पीछा नहीं कर सकी
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
Updated Mon, 09 Oct 2017 02:28 PM IST
विज्ञापन
सुरेश रैना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
2017-18 रणजी ट्रॉफी सीजन की अभी शुरुआत हुई है और इस दौरान बल्ले व गेंद से दुर्लभ चीजें देखने को मिली हैं। उत्तर प्रदेशा और रेलवेज के बीच खेला गया मुकाबला भारतीय क्रिकेट की रिकॉर्ड्स बुक में दर्ज हो गया है।
विज्ञापन
रणजी ट्रॉफी के 84 सालों के इतिहास में ये दूसरा मौका है जब कोई टीम 100 या इससे कम रन के लक्ष्य का पीछा करने में कामयाब नहीं हुई। मेजबान टीम उत्तर प्रदेश को मुकाबले में 94 रन के लक्ष्य का पीछा करना था, लेकिन लखनऊ के एकना इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में उसकी पूरी टीम 72 रन पर ढेर हो गई।
विज्ञापन
रेलवेज ने पहले बल्लेबाजी करके पहली पारी में 182 रन बनाए। जवाब में उत्तर प्रदेश ने 259 रन बनाकर 68 रन की बढ़त बनाई। उत्तर प्रदेश के गेंदबाजों ने फिर शानदार गेंदबाजी करते हुए रेलवेज को दूसरी पारी में 161 रन पर समेट दिया। इस तरह उत्तर प्रदेश को जीत के लिए 94 रन का आसान लक्ष्य मिला।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: असम के खिलाफ जीत की दहलीज पर पहुंची दिल्ली
94 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी उत्तर प्रदेश की दूसरी पारी में हालत नाजुक हो गयी क्योंकि 28 रन पर उसके 6 विकेट गिर चुके थे। टीम के कप्तान सुरेश रैना भी 29 रन बनाकर पवेलियन लौटे और तब स्कोर 49/7 हो गया। रिंकू सिंह ने एक छोर संभाले रखा और नाबाद 23 रन बनाए। मगर वो अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके।
रणजी ट्रॉफी और भारत के फर्स्ट क्लास क्रिकेट के इतिहास में यह दूसरा मौका है जब कोई टीम 94 रन के लक्ष्य का पीछा नहीं कर सकी। वैसे फर्स्ट क्लास क्रिकेट में तीसरा मौका है जब कोई टीम 100 रन से कम का सफलतापूर्वक पीछा नहीं कर पाए। पिछले 50 सालों में यह 11वां मौका है जब कोई टीम फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 100 से कम रन के लक्ष्य का पीछा नहीं कर पाई।
इस मैच में कुल 19 बल्लेबाज LBW आउट हुए। किसी फर्स्ट क्लास मैच में संयुक्त रूप से दूसरी बार किसी मैच में 19 बल्लेबाज LBW आउट हुए। 2011 में पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट मैच में रिकॉर्ड 20 बल्लेबाज LBW आउट हुए। 19 बल्लेबाज LBW आउट होने का पहली घटना 1953 में दिल्ली और पटियाला के बीच मैच में हुई थी।