फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Usman Khawaja clash video with MCC members in lords long room security guard separates them

Ashes Video: लॉर्ड्स टेस्ट में तीसरा विवाद, एमसीसी सदस्य से उलझे उस्मान ख्वाजा, सुरक्षाकर्मी ने किया बीच-बचाव

Sun, 02 Jul 2023 07:39 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sun, 02 Jul 2023 07:39 PM IST
सार

लॉर्ड्स टेस्ट में विवाद थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। मिचेल स्टार्क के कैच और एलेक्स कैरी के रन आउट के बाद उस्मान ख्वाजा विवाद में फंस गए हैं। वह एमसीसी के सदस्यों से उलझ गए और सुरक्षाकर्मियों को उन्हें अलग करना पड़ा। 
 

विज्ञापन
Usman Khawaja clash video with MCC members in lords long room security guard separates them
एमसीसी सदस्यों से उलझे उस्मान ख्वाजा (बाएं) रन आउट होने के बाद बेयरस्टो (दाएं) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच एशेज टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच विवादों के लिए याद रखा जाएगा। इस मैच में दो सत्र के अंदर तीसरा विवाद सामने आया है। लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेले जा रहे इस मैच में चौथे दिन मिलेच स्टार्क का कैच अमान्य करार दिया गया था। इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने मैदान और फैंस ने सोशल मीडिया पर काफी हंगामा किया था। 
विज्ञापन


मैच के पांचवें दिन पहले सत्र में एलेक्स कैरी ने जॉनी बेयरस्टो को रन आउट कर दिया, जबकि वह रन भागने का प्रयास नहीं कर रहे थे। गेंद छोड़ने के बाद वह अपने कप्तान से बात करने जा रहे थे। इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर ऑस्ट्रेलियाई टीम काफी ट्रोल हुई और पहला सत्र खत्म होने के बाद उस्मान ख्वाजा ने कुछ ऐसा किया कि अब वह भी विवादों में घिर गए हैं। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


मैच के पांचवें दिन पहले सत्र का खेल खत्म होने के बाद सभी खिलाड़ी वापस लौट रहे थे। इसी दौरान ख्वाजा लॉन्ग रूम में एमसीसी (मेरिलिबोन क्रिकेट क्लब) के सदस्यों से भिड़ गए। दोनों के बीच बहस शुरू हो गई और सुरक्षाकर्मी ने दोनों को अलग किया। मेरिलिबोन क्रिकेट क्लब ही इस खेल से जुड़ नियम बनाता है और स्टार्क के कैच को अमान्य करार दिए जाने पर एमसीसी ने ट्वीट कर बताया था कि उनका कैच अमान्य क्यों था। 

स्टार्क के कैच पर विवाद
इस मैच में चौथे दिन मिचेल स्टार्क के कैच पर विवाद हुआ था। दिन का खेल खत्म होने से पहले बेन डकेट ने अपर कट खेला और गेंद हवा में चली गई। स्टार्क ने कैच पकड़ा और ऑस्ट्रेलियाई टीम विकेट का जश्न मनाने लगी। हालांकि, उन्हें विकेट नहीं मिला। अंपायरों ने कैच की समीक्षा के लिए तीसरे अंपायर की मदद ली और रीप्ले में दिखा कि स्टार्क के डाइव लगाते समय गेंद जमीन से छू गई थी। इसके बाद बल्लेबाज डकेट को नॉट आउट दिया गया। इस पर ऑस्ट्रेलियाई कप्तान कमिंस ने अंपायर से बहस भी की। 



सोशल मीडिया पर ऑस्ट्रेलियाई फैंस ने काफी हंगामा किया। अंत में एमसीसी ने ट्वीट कर बताया "नियम 33.3 स्पष्ट रूप से कहता है कि कैच तभी पूरा होता है जब क्षेत्ररक्षक का 'गेंद और उसके शरीर पर पूरा नियंत्रण' हो। गेंद उससे पहले जमीन को नहीं छू सकती। इस विशेष घटना में, मिचेल स्टार्क, अभी भी फिसल रहे थे और गेंद जमीन को रगड़ रही थी, उनका शरीर नियंत्रण में नहीं था।" इसी एमसीसी के सदस्यों के साथ उस्मान ख्वाजा पांचवें दिन लंच के बाद भिड़ गए।

बेयरस्टो के रन आउट पर बवाल
मैच के पांचवें दिन इंग्लैंड की टीम लक्ष्य का पीछा करने उतरी और कप्तान बेन स्टोक्स ने बेन डकेट के साथ अच्छी साझेदारी कर मैच में अपनी टीम की वापसी कराई। डकेट के आउट होने के बाद जॉनी बेयरस्टो और स्टोक्स ने साझेदारी शुरु की, लेकिन बेयरस्टो दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट हो गए। इंग्लैंड की दूसरी पारी के 52वें ओवर की आखिरी गेंद बेयरस्टो ने छोड़ दी और स्टोक्स से बात करने के लिए क्रीज से बाहर निकल गए। यह देख विकेटकीपर कैरी ने गेंद पकड़ी और गिल्लियां बिखेर दीं। नियमों के अनुसार गेंद डेड नहीं थी और ऑस्ट्रेलिया की अपील पर अंपायर ने बेयरस्टो को आउट करार दिया। 



नियम के अनुसार बेयरस्टो आउट थे, लेकिन वह रन नहीं भाग रहे थे और खेल भावना के अनुसार उन्हें आउट करना ठीक नहीं था। बेयरस्टो 10 रन के स्कोर पर आउट हुए और लॉड्स के मैदान पर दर्शकों ने हूटिंग शुरू कर दी। सोशल मीडिया पर भी ऑस्ट्रेलियाई टीम की जमकर आलोचना की गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed