फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Usman Khawaja Breaks Silence On Lord's Long Room Altercation said Expected better

Usman Khawaja Controversy: लॉर्ड्स में हुई बदतमीजी पर उस्मान ख्वाजा ने तोड़ी चुप्पी, कहा- इससे बेहतर उम्मीद थी

Mon, 03 Jul 2023 05:43 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 03 Jul 2023 05:43 PM IST
सार

ख्वाजा ने कहा कि लॉर्ड्स उनका पसंदीदा मैदान है। यहां क्रिकेट खेलना उन्हें बहुत पसंद है, लेकिन इस बार उनके साथ जो हुआ उसकी उन्हें उम्मीद नहीं थी। ख्वाजा ने बताया कि पूरी टीम पर गंभीर आरोप लगाए जा रहे थे, जिसका उन्होंने विरोध किया। 
 

विज्ञापन
Usman Khawaja Breaks Silence On Lord's Long Room Altercation said Expected better
उस्मान ख्वाजा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच एशेज टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच विवादों के लिए याद रखा जाएगा। यह मुकाबला दूसरे दिन का खेल खत्म होने से कुछ ओवर पहले तक सामान्य था, लेकिन आखिरी के तीन सत्र में इस मैच में जो हुआ, उसने इसे यादगार बना दिया। चौथे दिन का खेल खत्म होने से पहले मिचेल स्टार्क ने एक कैच पकड़ा, जिसे अमान्य करार दिया गया। इसके बाद एलेक्स कैरी ने खेल भावना के खिलाफ जाकर जॉनी बेयरस्टो को आउट किया। इसके बाद लंच के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम ड्रेसिंग रूम लौट रही थी तो लॉन्ग रूप में एमसीसी के सदस्यों और ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर उस्मान ख्वाजा के बीच तीखी बहस हुई।
विज्ञापन


इस बीच इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने 155 रन की यादगार पारी खेली, लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए और अंत में ऑस्ट्रेलिया ने 43 रन से मैच अपने नाम कर पांच टेस्ट की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली। लॉर्ड्स लॉन्ग रूम में एमसीसी के सदस्यों के साथ हुई बहस पर उस्मान ख्वाजा ने अब चुप्पी तोड़ी है। उस्मान ख्वाजा उन खिलाड़ियों में से एक थे, जिन्होंने अपनी टीम पर लगाए जा रहे कुछ आरोपों को रोकने और जवाब देने का फैसला किया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


मैरीलेबोन क्रिकेट क्लब (एमसीसी) पहले ही इस घटना के लिए माफी मांग चुका है। अब ख्वाजा ने इस घटना पर अपनी चुप्पी तोड़ी है और बताया है कि लॉन्ग रूम में वास्तव में क्या हुआ था। उन्होंने कहा "यह सचमुच निराशाजनक था। लॉर्ड्स मेरी पसंदीदा जगहों में से एक है। लॉर्ड्स में हमेशा सम्मान दिखाया जाता है, खासकर लॉन्ग रूम में, लेकिन आज ऐसा नहीं हुआ। ख्वाजा ने एक चैनल को बताया, ''यह बहुत निराशाजनक था।''


उन्होंने आगे कहा "अगर कोई मुझसे पूछता है कि खेलने के लिए सबसे अच्छी जगह कहां है तो मैं हमेशा कहता हूं लॉर्ड्स। भीड़ बहुत अच्छी है, खासकर सदस्य बहुत अच्छे हैं, और सदस्यों के मुंह से जो कुछ बातें निकल रही थीं वह वास्तव में निराशाजनक थीं और मैं उन्हें चुप चाप नहीं सुन पाया। इसलिए मैंने बस उनमें से कुछ से बात की। उनमें से कुछ ने बहुत बड़े आरोप लगाए और मैंने बस उन्हें इस पर बुलाया और वे चलते रहे, और मुझे लगा, ठीक है, यह है आपकी सदस्यता यहां है। इसलिए मैं बस उन्हें इंगित कर रहा हूं। लेकिन ईमानदारी से कहूं तो यह बहुत अपमानजनक है। मैं सदस्यों से बहुत बेहतर की उम्मीद करता हूं।'' 

लॉन्ग रूम में जो हुआ उसके बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया और एमसीसी दोनों ने बयान जारी किए। कथित तौर पर जांच लंबित होने तक तीन सदस्यों को पहले ही निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed