{"_id":"697cbefc188c222e0c0d86b6","slug":"usa-announced-15-players-squad-for-t20-world-cup-monank-patel-to-lead-team-check-full-team-and-details-2026-01-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"T20 World Cup: अमेरिका ने विश्व कप के लिए घोषित की 15 सदस्यीय टीम, भारतीय मूल का ये खिलाड़ी संभालेगा कमान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
T20 World Cup: अमेरिका ने विश्व कप के लिए घोषित की 15 सदस्यीय टीम, भारतीय मूल का ये खिलाड़ी संभालेगा कमान
Fri, 30 Jan 2026 07:54 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Fri, 30 Jan 2026 07:54 PM IST
सार
अमेरिका ने टी20 विश्व कप के लिए टीम घोषित कर दी है। अमेरिका ने पिछले विश्व कप में शानदार प्रदर्शन किया था और अब एक बार फिर टीम से प्रभावशाली प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी।
विज्ञापन
मोनांक पटेल
- फोटो : USA Cricket
विस्तार
अमेरिका ने सात फरवरी से भारत और श्रीलंका की मेजबानी में होने वाले टी20 विश्व कप के लिए 15 सदस्यीय टीम घोषित कर दी है। अमेरिका की कमान भारतीय मूल के मोनांक पटेल को सौंपी गई है। अमेरिका की इस टीम में 15 से 10 खिलाड़ी ऐसे हैं जिन्होंने पिछली बार टी20 विश्व कप में भी हिस्सा लिया था। अमेरिका की टीम ग्रुप ए में शामिल है और वह सात फरवरी को भारत के खिलाफ मुंबई में होने वाले मैच से अपने अभियान की शुरुआत करेगी।
विज्ञापन
नई प्रक्रिया के तहत हुआ टीम का चयन
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने पिछले साल 23 सितंबर को आईसीसी सदस्यता मानदंड के गंभीर उल्लंघन के कारण अमेरिका क्रिकेट को निलंबित कर दिया था। इसलिए टीम का चयन एक नई चयन प्रक्रिया के तहत किया गया है जिसे आईसीसी और अमेरिका की ओलंपिक और पैरालंपिक समिति के साथ मिलकर तैयार किया गया है। अमेरिका ने पिछले टी20 विश्व कप में पाकिस्तान जैसे पूर्ण सदस्यीय देश को हराया था और सुपर आठ चरण तक पहुंचा था।

ग्रुप में शामिल है अमेरिका
अमेरिका ने तैयारियों के लिए श्रीलंका में कई हफ्तों तक ट्रेनिंग की। अमेरिका को ग्रुप ए में भारत, पाकिस्तान, नामीबिया और नीदरलैंड के साथ रखा गया है। बयान के अनुसार, चयन समिति के सभी सदस्यों ने बैठक से पहले यूएसओपीसी को हितों के टकराव संबंधी प्रपत्र जमा किए और क्रिकेट चयन प्रक्रियाओं के अनुपालन को सुनिश्चित करने के लिए यूएसओपीसी द्वारा नियुक्त एक अनुपालन अधिकारी ने चयन बैठक का अवलोकन किया।

टी20 विश्व कप के लिए अमेरिका की टीम:
मोनांक पटेल (कप्तान), जेसी सिंह (उपकप्तान), एंड्रीज गौस, शेहान जयसूर्या, मिलिंद कुमार, शयान जहांगीर, साईतेजा मुक्कामाला, संजय कृष्णमूर्ति, हरमीत सिंह, नोस्थुश केंजिगे, शैडले वान शाल्कविक, सौरभ नेत्रावलकर, अली खान, मोहम्मद मोहसिन, शुभम रंजने।