फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   US Open 2017: Rohan Bopanna’s campaign ends with defeat in mixed doubles

US Open: बोपन्ना का अभियान समाप्त, मिक्स-डबल्स में हारीं सानिया

Wed, 06 Sep 2017 03:23 AM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Wed, 06 Sep 2017 03:23 AM IST
विज्ञापन
US Open 2017: Rohan Bopanna’s campaign  ends with defeat in mixed doubles
रोहन बोपन्ना और गैब्रिएला डाबरोवस्की

भारत के रोहन बोपन्ना का यूएस ओपन में अभियान मिश्रित युगल वर्ग में हार के साथ समाप्त हो गया। बोपन्ना और कनाडा की गैब्रिएला डाबरोवस्की की सातवीं वरीयता प्राप्त जोड़ी को हाओ-चिंग चान और माइकल वीनस ने 4-6, 6-3, 10-8 से हराकर बाहर कर दिया। पुरुष युगल में बोपन्ना और पोब्लो कुएवास ने फैबियो फोगनिनी के हाथों हार झेलनी पड़ी थी। इससे पहले भारतीय दिग्गज लिएंडर पेस और पूरव राजा पुरुष युगल के दूसरे राउंड में हार गए थे।

विज्ञापन


वहीं दूसरी तरफ भारतीय स्टार सानिया मिर्जा और इवान डोडिग की दूसरी सीड जोड़ी को मिश्रित युगल के पहले राउंड में येलेना ओस्तापेंको और फैब्रिस मार्टिन के हाथों हार झेलनी पड़ी। हालांकि सानिया की चुनौती महिला युगल में अभी बाकी है और वह चीन की शुआई पेंग के साथ क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर चुकी हैं। इस बीच लड़कियों के वर्ग में महक जैन को चीन की शिन यु वांग के हाथों 3-6, 7-6, 1-6 से हार झेलनी पड़ी। लड़कों के वर्ग में सिद्धांत बंठिया को अमेरिका के डैनी थॉमस ने 6-1, 6-2 से हरा दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed