फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Urvashi Rautela shares Naseem Shah photo watching IND vs PAK ODI Asia Cup Match

IND vs PAK: उर्वशी रौतेला पर चढ़ा भारत-पाकिस्तान मुकाबले का खुमार, शेयर की नसीम शाह की तस्वीर

Sat, 02 Sep 2023 03:41 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sat, 02 Sep 2023 03:41 PM IST
सार

उर्वशी ने मैच देखते हुए तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में पाकिस्तान के तेज गेंदबाज नसीम शाह नजर आ रहे हैं। इससे पहले भी भारत पाकिस्तान मैच के दौरान दोनों का नाम जुड़ चुका है। 
 

विज्ञापन
Urvashi Rautela shares Naseem Shah photo watching IND vs PAK ODI Asia Cup Match
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एशिया कप में भारतीय टीम का पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ है। टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। दुनियाभर के क्रिकेट फैंस की नजरें इस मुकाबले पर जमी हुई हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला भी इनमें से एक हैं। उर्वशी ने मैच देखते हुए तस्वीर शेयर की है, इस तस्वीर में पाकिस्तानी गेंदबाज नसीम शाह भी नजर आ रहे हैं। दोनों के बीच रिश्ते की खबरें पहले भी चर्चा में रही हैं और अब उर्वशी ने नसीम की तस्वीर शेयर कर फिर इन्हें हवा दी है। 
विज्ञापन


उर्वशी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भारत और पाकिस्तान मैच देखते हुए फोटो शेयर की। इस फोटो में पाकिस्तान की पूरी टीम दिख रही है और नसीम शाह फोटो के बीच में हैं। उन्होंने फोटो शेयर करते हुए लिखा कि यह उनका वर्कआउट टाइम है। इससे साफ है कि वह जिम में अपनी फिटनेस के लिए मेहनत कर रही हैं और मैच भी देख रही हैं।
विज्ञापन




2022 में चर्चा में आए थे दोनों
पिछले साल एशिया कप टी20 फॉर्मेट में हुआ था। इस दौरान उर्वशी ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह और नसीम शाह मुस्कुरा रहे थे। फैंस ने दोनों के मुस्कुराने के अलग-अलग पलों को कैद करके एक वीडियो बनाया था, जिसे उर्वशी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया था। इसके बाद नसीम शाह के साथ उनके अफेयर की खबरें आने लगी थीं। बाद में उर्वशी ने इस मामले में सफाई भी दी थी। उर्वशी ने इंस्टाग्राम में एक स्टोरी लगाकर लिखा था "दो दिन पहले मेरी टीम ने एक क्यूट वीडियो शेयर किया था, जिसे फैंस ने एडिट किया था। हमें नहीं पता था कि और कौन लोग शामिल हैं। मैं मीडिया से निवेदन करती हूं कि इस बारे में कोई खबर न बनाएं। सभी का धन्यवाद, सभी को प्यार।"
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या था वीडियो?
उर्वशी ने इंस्टाग्राम स्टोरी में नसीम के साथ जो वीडियो शेयर किया था उसमें वह एक फ्रेम में थीं। वहीं, नसीम दूसरे फ्रेम में थे। दोनों एक साथ नहीं थे। उर्वशी द्वारा इंस्टाग्राम स्टोरी में वीडियो शेयर किए जाने के बाद चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया था। इसके बाद नसीम ने इस मामले पर अपनी सफाई दी थी। एक वीडियो में उर्वशी को लेकर बात करते हुए उन्होंने कहा था ''मुझे तो ऐसा कुछ नहीं पता, मैं तो मैदान पर खेलता हूं। इस तरह लोग वीडियो लोग भेजते रहते हैं। स्टेडियम में आकर जो भी मैच देखते हैं यह उनकी मेहरबानी है। मेरे लिए यह अच्छी बात है कि लोग पसंद कर रहे हैं। कोई भी अगर मेरे लिए आता है तो मैं कौन सा आसमान से आया हुआ हूं। मेरे अंदर ऐसा कुछ खास नहीं है। मुझे कुछ पता नहीं है कि उर्वशी कौन हैं और क्या है। मुझे नहीं पता वीडियो कहां से आया। इस सब चीजों को लेकर मेरी कोई योजना नहीं है। मैं सिर्फ अभी क्रिकेट पर ध्यान देना चाहता हूं।''
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed