फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   up defeat railway by two runs in vijay hazare trophy
IND Inning
93/0 (5.4 ov)
Target: 226
Abhishek Sharma 29(11)*
Sanju Samson 50 (23)
IND need 133 runs in 14.2 remaining overs

विजय हजारे ट्रॉफी: यूपी ने रेलवे को दो रन से हराया

Sun, 17 Feb 2013 09:55 PM IST
इंदौर/खेल डेस्क
इंदौर/खेल डेस्क Updated Sun, 17 Feb 2013 09:55 PM IST
विज्ञापन
up defeat railway by two runs in vijay hazare trophy

उतार-चढ़ाव से भरपूर विजय हजारे ट्रॉफी सेंट्रल जोन के बेहद रोमांचक मुकाबले में उत्तर प्रदेश ने रेलवे को दो रन से हरा दिया। उत्तर प्रदेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट पर 272 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब में रेलवे की पूरी टीम पूरे 50 ओवर खेलकर 270 रन पर सिमट गई।

विज्ञापन


नौ रन पर दो विकेट गिर जाने के बाद कप्तान सुरेश रैना (61) और मोहम्मद कैफ (42) ने तीसरे विकेट के लिए 104 रन की साझेदारी कर टीम को संभाला। बाद में अक्षदीप नाथ ने नाबाद 59 और विकेटकीपर एकलव्य द्विवेदी ने 26 गेंदों में पांच चौके और तीन छक्के की मदद से 52 रन की पारी खेल टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचाया।
विज्ञापन


जवाब में रेलवे की शुरुआत खराब रही और 94 रन तक उसके शीर्ष चार बल्लेबाज आउट हो गए। आखिरी ओवरों में करण शर्मा ने 23 गेंदों में दो चौके और तीन छक्के की मदद से नाबाद 37 रन की पारी खेल टीम को जीत दिलाने की भरसक कोशिश की लेकिन दूसरे छोर से मदद न मिलने के कारण उनकी यह कोशिश बेकार चली गई।  दिल्ली, हरियाणा और हिमाचल का मैच बारिश में धुल गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed