फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   up defeat baroda in Syed Mushtaq Ali Trophy final

फाइनल मैच में चल गए कप्तान सुरेश रैना, जीत गई टीम

Thu, 21 Jan 2016 02:03 PM IST
Updated Thu, 21 Jan 2016 02:03 PM IST
विज्ञापन
up defeat baroda in Syed Mushtaq Ali Trophy final

टीम इंडिया के बांए हाथ के बल्लेबाज सुरेश रैना का बल्ला फाइनल मैच में चल ही गया और ऐसा चला कि टीम मैच जीत गई। बात मुश्ताक अली ट्रॉफी के फाइनल मैच की है। बुधवार को उत्तरप्रदेश (यूपी) और बढ़ौदा के बीच फाइनल मैच हुआ।

विज्ञापन


मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में हुए इस मुकाबले में कप्तान सुरेश रैना की अगुआई वाली टीम यूपी ने मैच 38 रनों से जीता। मैच के हीरो सुरेश रैना रहे। रैना भले ही इस वक्त ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे मैचों की श्रृंखला में टीम में न हों लेकिन टी-20 में वह युवराज और हरभजन समेत पुराने दिग्गजों के साथ वापसी करेंगे।
विज्ञापन


26 जनवरी से पहला टी-20 मैच होगा। इससे पहले सुरेश रैना ने अपनी आतिशी पारी से टीम को विजयी बना दिया। वह फॉर्म में चल रहे हैं।

सुरेश रैना ने लगाए दो छक्के और दो चौके

up defeat baroda in Syed Mushtaq Ali Trophy final

पहले बल्लेबाजी करते हुए यूपी ने बढ़ौदा के सामने 20 ओवरों में  7 विकेट पर 163 रनों का लक्ष्य रखा। इसमें प्रशांत गुप्ता ने सर्वाधिक 49 रन (5 चौके और एक छक्का) बनाए। जबकि कप्तान सुरेश रैना ने 47 रनों (37 गेंदों में) की नाबाद पारी खेली। उन्होंने 2 छक्के और 2 चौके भी लगाए।

जवाब में बढ़ौदा की टीम 7 विकेट खोकर 125 रन ही बना सकी। यूपी की ओर से सबसे सफल गेंदबाज अंकित राजपूत (3 विकेट) रहे। जबकि कुलदीप यादव और अमित मिश्रा को 2-2 सफलताएं मिली।

रैना की लौटी फॉर्म, पांड्या हो रहे फ्लॉप

up defeat baroda in Syed Mushtaq Ali Trophy final

गौरतलब है कि यूपी के कप्तान सुरेश रैना और बढ़ौदा के क्रिकेटर हार्दिक पांड्या दोनों का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 में चयन हुआ है। एक तरफ रैना लगातार फ्लॉप के बाद फॉर्म में लौट आए हैं। रैना ने पिछले 9 टी-20 मैचों में 30 से ज्यादा स्कोर नहीं बनाया।

दूसरी ओर पांड्या ने पिछले 5 टी-20 मैचों में दो बार 80 से ऊपर का स्कोर खड़ा किया। जबकि आखिरी तीन मुकाबलों में वह बल्ले से चमक दिखाने में नाकाम रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed