{"_id":"fe82cfaa-9fbc-11e2-b1bb-d4ae52bc57c2","slug":"unmukt-reprimanded-for-dress-code-rule-violation","type":"story","status":"publish","title_hn":"उन्मुक्त ने तोड़ा ड्रेस कोड, लगी फटकार","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
उन्मुक्त ने तोड़ा ड्रेस कोड, लगी फटकार
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Mon, 08 Apr 2013 07:36 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली डेयरडेविल्स के युवा ओपनर उन्मुक्त चंद को आईपीएल के परिधान नियमों के उल्लंघन को लेकर फटकार लगाई गई है।
विज्ञापन
आईपीएल की विज्ञप्ति के अनुसार उन्मुक्त को शनिवार को यहां फिरोजशाह कोटला मैदान में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आईपीएल-6 के मैच में आईपीएल परिधान नियमों के पैरा 4.2 के नियम 2.1.1 के उल्लंघन का दोषी पाया गया है।
हालांकि उन्मुक्त को इस नियम का दोषी पाए जाने पर सिर्फ फटकार लगाकर छोड़ दिया गया।