{"_id":"91a2567bb828441036163605bd8218ca","slug":"unmukt-chand-hits-ton-in-second-warm-up-match-hindi-news-sv","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"21 साल के छोरे से वेस्टइंडीज की टीम हुई परेशान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
21 साल के छोरे से वेस्टइंडीज की टीम हुई परेशान
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 06 Oct 2014 03:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम इस समय भारत के दौरे पर है और उसे दौरे की शुरुआत वनडे सीरीज से करनी है। सीरीज शुरू होने से पहले मेहमान टीम ने लय बिठाने के लिए भारत में 2 अभ्यास मैच खेलने का कार्यक्रम बनाया था।
हालांकि पहले अभ्यास मैच में वेस्टइंडीयंस को भारत-ए ने लाजवाब प्रदर्शन करते हुए 50-50 ओवर के मैच में 147 गेंद शेष रहते 9 विकेट से हराकर बड़ा झटका दिया था।
इसके बाद रविवार को हुए दूसरे अभ्यास मैच में भी भारतीय टीम ने वेस्टइंडीयंस को 16 रनों से हरा दिया है। 8 अक्टूबर को पहला वनडे मैच शुरू होने से पहले कैरेबियाई टीम को मिली दोहरी हार के लिए भारतीय ए टीम में शामिल 21 साल का एक बल्लेबाज है जिसने मेहमानों को काफी परेशान कर रखा है।

उन्मुक्त चंद ने लगाया शानदार शतक
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए दूसरे अभ्यास मैच में भारत-ए ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। लेकिन जल्द ही भारतीय टीम को पहला झटका लग गया। ओपनर मुरली विजय (21) आठवें ओवर में आउट हो गए।
शुरुआती झटके के बाद दूसरे ओपनर उन्मुक्त चंद ने करुण नायर के साथ शतकीय साझेदारी करते हुए टीम को संकट से उबारा। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 149 रनों की साझेदारी कर टीम को 175 रन तक पहुंचा दिया। नायर 64 रन बनाकर जेराम टेलर के हाथों कैच आउट हो गए।
इस बीच कप्तान मनोज तिवारी (7) और संजू सैमसन (5), गुरकीरत सिंह (20) और स्टुअर्ट बिन्नी (15) सस्ते में आउट होते चले गए। हालांकि दूसरे छोर पर चंद ने अपना विकेट बचाए रखा और शतक ठोक दिया। उन्होंने अपनी शतकीय पारी में 111 गेंदों में 8 चौके के अलावा 3 छक्के भी लगाए और 101 रन बनाए।
उन्मुक्त चंद के शानदार शतक और नायर के अर्धशतक के अलावा अन्य बल्लेबाज क्रीज पर ज्यादा देर तक टिके नहीं रह सके और पूरी टीम 48.1 ओवर में 282 रन बनाकर आउट हो गई। टेलर ने सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके।

लक्ष्य से पहले ही आउट हो गई कैरेबियाई टीम
जवाब में मैदान पर उतरी कैरेबियाई टीम को बेहद खराब शुरुआत मिली। 26 रन तक दोनों ओपनर जैरमीन ब्लैवुड (7) और लियोन जॉनसन (7) आउट हो गए।
खराब शुरुआत के बाद विंडीज की ओर से बल्लेबाजों ने धीमी बल्लेबाजी की और 16 ओवर में 65 रन ही बना सके। दिनेश रामदीन ने अपनी टीम की ओर से मोर्चा संभालते हुए शतक लगाया और 102 गेंदों में 102 रनों की शतकीय पारी खेली।
रामदीन के अलावा डेरेन सैमी (50) और जेसन होल्डर (54) ने अर्धशतक लगाया, लेकिन 4 बल्लेबाजों के अलावा अन्य बल्लेबाज तो दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके।
भारत की ओर से इस मैच में शानदार गेंदबाजी धवल कुलकर्णी ने की। उन्होंने 10 ओवर में 3 मेडन के साथ 39 रन देकर 3 विकेट झटके। उनके अलावा जसप्रीत बुमराह और करन शर्मा ने 2-2 विकेट हासिल किए।

विंडीज टीम की परेशानी का सबब बना यह बल्लेबाज
टीम इंडिया के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले इस बेहद खराब शुरुआत से वेस्टइंडीज टीम काफी परेशान है और उसकी इस परेशानी में 21 साल के युवा भारतीय बल्लेबाज का अहम योगदान रहा है।
इस युवा बल्लेबाज का नाम है उन्मुक्त चंद, जिन्होंने दूसरे अभ्यास मैच में शतक ठोका। चंद ने पिछले मैच में भी 79 रनों की नाबाद पारी खेलकर अपनी टीम को बड़ी जीत दिलाई थी।
वह जिस अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं उससे उन्हें रोक पाना संभव नहीं लग रहा है। हालांकि विंडीज टीम इस बात से बेहद खुश होगी कि चंद को वनडे सीरीज के पहले 3 मैचों के लिए टीम इंडिया में शामिल नहीं किया गया है।