फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Union Budget 2021 Nirmala Sitharaman recalls Team India's historic win in Australia

Union Budget 2021 में भी छाई टीम इंडिया, जानें वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने क्या कहा?

Mon, 01 Feb 2021 12:59 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Mon, 01 Feb 2021 12:59 PM IST
विज्ञापन
Union Budget 2021 Nirmala Sitharaman recalls Team India's historic win in Australia
बजट के दौरान निर्मला सीतारमण - फोटो : ट्विटर

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज 1 फरवरी को मोदी सरकार का अपना लगातार तीसरा बजट पेश किया। इस दौरान अपने भाषण की शुरुआत में ही उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम की तारीफ की। ऑस्ट्रेलिया में ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज जीत पर वित्त मंत्री गदगद नजर आई। सीतारमण ने कहा, जो खिलाड़ी पीछे की कतार में नजर आते थे, उन्होंने आगे आकर परफॉर्म किया। याद हो कि भारत ने साल 2021 की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में की थी। अपने कई अनुभवी खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में युवाओँ से सजी टीम ने ऑस्ट्रेलिया को उसी की सरजमीं पर टेस्ट सीरीज में 2-1 से हराया

विज्ञापन

 

ठीक एक दिन पहले 31 जनवरी को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' में पीएम मोदी ने भी भारतीय क्रिकेट टीम की जमकर तारीफ की थी। उन्होंने कहा था, 'इस माह हमें क्रिकेट की पिच से खुशखबरी मिली। शुरुआती निराशा के बाद, भारतीय टीम ने जोरदार वापसी की और ऑस्ट्रेलिया में सीरीज पर ऐतिहासिक कब्जा जमाया। हमारी टीम की कड़ी मेहनत और टीम वर्क प्रेरणादायक था।'
विज्ञापन
विज्ञापन

 

देश के प्रधानमंत्री द्वारा की गई इस सरहाना का बीसीसीआई ने स्वागत किया। भारतीय क्रिकेट बोर्ड के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से लिखा गया, 'धन्यवाद, नरेंद्र मोदी जी आपके ये शब्द उत्साहित करते हैं। टीम इंडिया तिरंगे को ऊंचा फहराने के लिए सबकुछ करने को तैयार है।

 

याद हो कि साल की शुरुआत में भारतीय क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ब्रिस्बेन में बड़ा उलटफेर करते हुए उसे पहली बार गाबा में शिकस्त दी थी। चौथे और निर्णायक टेस्ट के आखिरी दिन टीम इंडिया ने एक मुश्किल लक्ष्य को साधते हुए मैच और सीरीज दोनों फतह की। अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में युवा खिलाड़ियों के साथ खेलते हुए भारतीय टीम ने 2-1 से सीरीज अपने नाम की और बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी पर कब्जा बरकरार रखा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed