फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Under-19 World Cup: Rohit Sharma was seen training under-19 team in Bangalore, tips given to become world champion

Under-19 World Cup: बेंगलुरु में अंडर-19 टीम को ट्रेनिंग देते दिखे रोहित, विश्व विजेता बनने के दिए टिप्स

Fri, 17 Dec 2021 08:01 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 17 Dec 2021 08:01 PM IST
सार

14 जनवरी से अंडर-19 विश्व कप की शुरुआत होगी। वहीं, पांच फरवरी को फाइनल खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में 16 देशों के बीच 48 मैच खेले जाएंगे। 

विज्ञापन
Under-19 World Cup: Rohit Sharma was seen training under-19 team in Bangalore, tips given to become world champion
अंडर-19 खिलाड़ियों के साथ रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रोहित शर्मा और रवींद्र जडेजा ने रिहैब के लिए बेंगलुरु के नेशनल क्रिकेट अकेडमी को जॉइन कर लिया है। वहां पर दोनों कई युवा खिलाड़ियों की मदद करते भी नजर आ रहे हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसआई) ने रोहित शर्मा की एनसीए बेंगलुरु की तस्वीरें शेयर की हैं। 
विज्ञापन


इन तस्वीरों में रोहित अंडर-19 विश्व कप में शामिल होने वाले खिलाड़ियों को ट्रनिंग देते नजर आए। इस टूर्नामेंट का आयोजन अगले महीने से होना है। 14 जनवरी से अंडर-19 विश्व कप की शुरुआत होगी। वहीं, पांच फरवरी को फाइनल खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में 16 देशों के बीच 48 मैच खेले जाएंगे। 
विज्ञापन


यह अंडर-19 विश्व कप का 14वां संस्करण होगा। वेस्टइंडीज पहली बार इसकी मेजबानी करेगा। भारत अपने अभियान की शुरुआत 15 जनवरी को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ करेगा। टीम इंडिया 2019 में रनर अप थी। फाइनल में उन्हें बांग्लादेश के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन



भारतीय खिलाड़ी फिलहाल बेंगलुरु में एनसीए में ट्रेनिंग कर रहे हैं। अंडर-19 विश्व कप में यश ढुल भारत की कप्तानी करते नजर आएंगे। रोहित की सलाह इन सभी खिलाड़ियों के काम आ सकती है। रोहित 2007 टी-20 विश्व कप विजेता टीम के हिस्सा रह चुके हैं।


रोहित दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। उन्हें लेफ्ट हैमस्ट्रिंग में चोट लगी थी। इसके बाद वह रिहैब के लिए बेंगलुरु पहुंचे हैं। रोहित 19 जनवरी से शुरू हो रही वनडे सीरीज से पहले टीम से जुड़ जाएंगे। वहीं, 26 दिसंबर से पहले टेस्ट सीरीज की शुरुआत होगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed