फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Under-19 World Cup Indian-origin Nivethan Radhakrishnan bowls with both hands related to Delhi Capitals

Under-19 World Cup: ऑस्ट्रेलिया के लिए कमाल कर रहा यह भारतवंशी खिलाड़ी, दोनों हाथों से करता है गेंदबाजी

Sat, 15 Jan 2022 01:56 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sat, 15 Jan 2022 01:56 PM IST
सार

आईसीसी अंडर-19 विश्व कप की शुरुआत हो चुकी है और निवेतन राधाकृष्णन ने पहले ही मैच में कमाल की गेंदबाजी की है। भारतीय मूल के राधाकृष्णन दोनों हाथों से गेंदबाजी करते हैं। 

विज्ञापन
Under-19 World Cup Indian-origin Nivethan Radhakrishnan bowls with both hands related to Delhi Capitals
निवेतन राधाकृष्णन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईसीसी अंडर-19 विश्व कप की शुरुआत हो चुकी है। यह टूर्नामेंट 14 जनवरी से 5 फरवरी तक वेस्टइंडीज में खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में पहला मैच मेजबान वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के बीच था। पहले मैच के बाद से ही ऑस्ट्रेलिया का एक खिलाड़ी चर्चा में बना हुआ है। इसका नाम है निवेतन राधाकृष्णन। वे भारतीय मूल का यह खिलाड़ी दोनों हाथों से गेंदबाजी करता है। अंडर-19 वर्ल्डकप के पहले मैच में राधाकृष्णन ने 10 ओवर में 48 रन देकर तीन विकेट अपने नाम किए। 
विज्ञापन


इससे पहले 18 साल के निवेतन आईपीएल 2021 के पहले चरण के दौरान चर्चा में आए थे। उन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने नेट गेंदबाज के तौर पर अपने दल में शामिल किया था। दिल्ली की टीम में निवेतन दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ, अजिंक्य रहाणे, शिखर धवन को गेंदबाजी किया करते थे। दिल्ली कैपिटल्स ने ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 में उनके प्रदर्शन के आधार पर उन्हें मौका दिया था।
विज्ञापन


कौन हैं निवेतन राधाकृष्णन?
निवेतन का जन्म तमिलनाडु में हुआ था। उनका परिवार 2013 में सिडनी में जाकर बस गया। उस वक्त निवेतन 10 साल के थे। उनके पिता अन्बू सेलवन तमिलनाडु के जूनियर क्रिकेटर थे। सेलवन के पास तमिलनाडु क्रिकेट में कई टीमों को मैनेज करने का भी अनुभव है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


निवेतन दाएं और बाएं दोनों हाथों से ऑफ स्पिन गेंदबाजी कर सकते हैं। हैरानी की बात है कि उन्होंने अपना करियर बतौर तेज गेंदबाज शुरू किया था। वे तमिलनाडु प्रीमियर लीग के साथ तमिलनाडु क्रिकेट के कई टूर्नामेंट में खेल चुके हैं।

Under-19 World Cup Indian-origin Nivethan Radhakrishnan bowls with both hands related to Delhi Capitals
निवेतन राधाकृष्णन - फोटो : सोशल मीडिया
न्यू साउथ वेल्स पर तस्मानिया को दी तरजीह
ऑस्ट्रेलिया की अंडर-19 टीम जब 2019 में दुबई के दौरे पर गई थी तब निवेतन ने सबसे ज्यादा विकेट लिए थे। उन्हें न्यू साउथ वेल्स और तस्मानिया ने अपनी-अपनी टीम से खेलने के लिए कहा था। उन्होंने न्यू साउथ वेल्स के ऊपर तस्मानिया को तरजीह दी।

ये नए खिलाड़ी भी दोनों हाथ से करते हैं गेंदबाजी
हाल के दिनों में भारतीय उप-महाद्वीप में निवेतन के अलावा कई खिलाड़ी ऐसे सामने आए हैं जो दोनों हाथों से गेंदबाजी करते हैं। उनमें निवेतन के अलावा श्रीलंका के कमिंदु मेंडिस, पाकिस्तान के यासिर जान और भारत के अक्षय कार्नेवार शामिल हैं। इससे पहले 2009 में कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम में शामिल एमई सनुथ दोनों हाथों से गेंदबाजी करते थे। केरल के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले सनुथ अब ओमान की ओर से खेलते हैं।

Under-19 World Cup Indian-origin Nivethan Radhakrishnan bowls with both hands related to Delhi Capitals
हरकीरत बाजवा - फोटो : सोशल मीडिया
ऑस्ट्रेलिया की टीम में दो भारतवंशी खिलाड़ी शामिल
ऑस्ट्रेलिया की अंडर-19 विश्व कप टीम में शामिल अन्य भारतीय मूल के खिलाड़ी हरकीरत बाजवा हैं। राधाकृष्णन की तरह 17 वर्षीय हरकीरत भी ऑफ स्पिन गेंदबाजी करते हैं। वे ऑस्ट्रेलिया अंडर-16 के लिए खेल चुके हैं। उनका परिवार 2012 में मोहाली से ऑस्ट्रेलिया चला गया। हरकीरत के पिता 45 वर्षीय बलजीत मोहाली में इंजीनियर थे और पीसीए स्टेडियम का निर्माण करने वाली टीम का हिस्सा थे। हरकीरत अब मेलबर्न में कैब चलाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed