फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Under 19 World Cup 2022 48 Matches Will Be Played in 22 Days in West Indies Know India Matches Schedule and Team List Hindi

Under 19 World Cup 2022: वेस्टइंडीज में 22 दिन में होंगे 48 मैच, जानिए भारत का शेड्यूल और टीम की लिस्ट

Thu, 13 Jan 2022 02:17 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Thu, 13 Jan 2022 02:17 PM IST
सार

भारत ने वॉर्म-अप मैचों में शानदार प्रदर्शन किया। उसने मजबूत ऑस्ट्रेलिया को नौ विकेट और मेजबान वेस्टइंडीज को 108 रन से हराकर अपनी तैयारियों को पुख्ता किया है। टीम इंडिया को ग्रुप-बी में रखा गया है। उसके साथ दक्षिण अफ्रीका, आयरलैंड और युगांडा है।

विज्ञापन
Under 19 World Cup 2022 48 Matches Will Be Played in 22 Days in West Indies Know India Matches Schedule and Team List Hindi
अंडर-19 वर्ल्ड कप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वेस्टइंडीज में शुक्रवार (14 जनवरी) से अंडर-19 वर्ल्ड कप की शुरुआत होने वाली है। 22 दिन तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में 48 मैच खेले जाएंगे। युवाओं के वर्ल्ड कप में 16 टीमें हिस्सा लेंगी। भारतीय टीम पांचवीं बार खिताब जीतने के इरादे से उतरेगी। टीम इंडिया को अपना पहला मैच 15 जनवरी (शनिवार) को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलना है। इस बार भारतीय टीम की कप्तानी हरनूर सिंह के हाथों में है।
विज्ञापन


भारत ने वॉर्म-अप मैचों में शानदार प्रदर्शन किया। उसने मजबूत ऑस्ट्रेलिया को नौ विकेट और मेजबान वेस्टइंडीज को 108 रन से हराकर अपनी तैयारियों को पुख्ता किया है। टीम इंडिया को वर्ल्ड कप में ग्रुप-बी में रखा गया है। उसके साथ दक्षिण अफ्रीका के अलावा आयरलैंड और युगांडा की टीमें हैं।
विज्ञापन


भारत ने जीते सबसे ज्यादा वर्ल्ड कप
अंडर-19 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा खिताब जीतने वाली टीम की बात करें तो इस मामले में भारत पहले स्थान पर है। उसने चार बार ट्रॉफी जीते हैं। भारतीय टीम साल 2000 में मोहम्मद कैफ, 2008 में विराट कोहली, 2012 में उन्मुक्त चंद और 2018 में पृथ्वी शॉ की कप्तानी में चैंपियन बनी थी। तीन बार फाइनल में उसे हार भी मिली है। 2006 में उसे पाकिस्तान, 2016 में वेस्टइंडीज और 2020 में बांग्लादेश ने हराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

Under 19 World Cup 2022 48 Matches Will Be Played in 22 Days in West Indies Know India Matches Schedule and Team List Hindi
अंडर-19 वर्ल्ड कप - फोटो : अमर उजाला
किस ग्रुप में है पाकिस्तान?
पाकिस्तान की टीम इस बार ग्रुप-सी में अफगानिस्तान, पपुआ न्यू गिनी और जिम्बाब्वे के साथ है। पिछले साल चैंपियन बनने वाली बांग्लादेश की टीम इस बार ग्रुप-ए में है। उसके साथ इंग्लैंड, कनाडा और संयुक्त अरब अमीरात की टीम है।

अंडर-19 वर्ल्ड कप के लिए चार ग्रुप बने हैं:
ग्रुप टीमें
बांग्लादेश, इंग्लैंड, कनाडा, संयुक्त अरब अमीरात
बी भारत, आयरलैंड, दक्षिण अफ्रीका, युगांडा
सी अफगानिस्तान, पाकिस्तान, पपुआ न्यू गिनी, जिम्बाब्वे
डी ऑस्ट्रेलिया, स्कॉटलैंड, श्रीलंका, वेस्टइंडीज

1998 की फाइनलिस्ट न्यूजीलैंड टूर्नामेंट में शामिल नहीं
इस बार टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड की टीम हिस्सा नहीं ले रही है। अंडर-19 वर्ल्ड कप के इतिहास में कीवी टीम सिर्फ एक बार फाइनल में पहुंची है। 1998 में उसे इंग्लैंड ने सात विकेट से हराया था। न्यूजीलैंड की टीम को टूर्नामेंट में खेलने के लिए जरूरी क्वारंटीन नियमों का पालना करना पड़ता, इस कारण उसने अपना नाम ही वापस ले लिया। कीवी टीम की जगह स्कॉटलैंड को मौका मिला है। वह ग्रुप-डी में ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका और वेस्टइंडीज के साथ है।

अंडर-19 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम: यश ढुल (कप्तान), हरनूर सिंह, अंगकृश रघुवंशी, एसके रशीद (उपकप्तान), निशांत सिंधू, सिद्धार्थ यादव, अनीश्वर गौतम, दिनेश बाना(विकेटकीपर), आराध्य यादव(विकेटकीपर), राज अंगद बावा, मानव प्रकाश, कौशल तांबे, आरएस हंगारेकर, वासु वत्स, विकी ओस्तवाल, रविकुमार, गर्व सांगवान।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed