{"_id":"5e23eb6e8ebc3e4b43353225","slug":"under-19-world-cup-2020-india-begin-campaign-against-sri-lanka-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"U-19 वर्ल्ड कप: श्रीलंका के खिलाफ अभियान का आगाज करेगा भारत, पहला मुकाबला आज","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
U-19 वर्ल्ड कप: श्रीलंका के खिलाफ अभियान का आगाज करेगा भारत, पहला मुकाबला आज
Sun, 19 Jan 2020 11:09 AM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Sun, 19 Jan 2020 11:09 AM IST
विज्ञापन
भारतीय अंडर-19 टीम
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गत चैंपियन भारतीय टीम आज श्रीलंका के खिलाफ खेलकर अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप में अपने अभियान का आगाज करेगी। चार बार अंडर 19 वर्ल्ड कप जीत चुकी भारतीय टीम टूर्नामेंट शुरू होने से पहले शानदार फॉर्म में दिखी हैं। वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले प्रियम गर्ग की कप्तानी में खेल रही भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका की धरती पर मेजबान टीम के खिलाफ तीन मैचों की वन-डे सीरीज 2-1 से जीती और फिर चार देशों के वनडे टूर्नामेंट के सभी चार मैच जीतकर खिताब पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन
यशश्वी, प्रियम पर नजरें
पांचवीं बार चैंपियन बनने के इरादे से दक्षिण अफ्रीका पहुंची भारतीय टीम में कई ऐसे युवा खिलाड़ी हैं जो घरेलू क्रिकेट में खेलते हुए अपने टैलंट का लोहा मनवा चुके हैं। इनमें सबसे बड़ा नाम हैं मुंबई के यशस्वी जायसवाल का जो मौजूदा सीजन के दौरान विजय हजारे ट्रोफी वनडे टूर्नमेंट में डबल सेंचुरी बनाकर वर्ल्ड रेकॉर्ड बना चुके हैं।
विज्ञापन
यूपी के प्रियम गर्ग ने 2018-19 रणजी सीजन में डेब्यू करते हुए दो सेंचुरी और 4 हाफ सेंचुरी सहित 814 रन बना डाले थे। यूपी के फास्ट बोलर कार्तिक त्यागी भी तेजी से उभर रहे हैं। वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले खेले गए वॉर्मअप मैच में उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ हैटट्रिक बनाई थी।
विज्ञापन
टीमें (संभावित)
भारत अंडर-19 टीम : प्रियम गर्ग (कप्तान), यशस्वी जयासवाल, तिलक वर्मा, दिव्यांश सक्सेना, ध्रूव चंद जुरेल (विकेटकीपर/उप-कप्तान), शाश्वत रावत, सिद्देश वीर, शुभांग हेग्डे, रवि बिश्नोई, आकाश सिंह, कार्तिक त्यागी, अर्थव अंकोलेरकर, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), सुशांत मिश्रा, विद्याधर पाटिल, सीटीएल. रक्षण।
श्रीलंका अंडर-19 टीम : निपुन धनंजय (कप्तान), नावोद पारानाविथाना, कामिल मिश्रा, अहान विक्रमासिंघे, सोनल दिनुशा, रविंडु राशांथा, मोहम्मद शामाज, तावीशा अभिषेक, एम.ए चामिंडु, विजेसिंघे, एशन डेनियल, दिलुम सुदीरा, काविंदु नादीशान, एल.एम दिलशान, मादुशनका, माथिशा पाथिराना, आमशी डी सिल्वा।