फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Under 19 cricket: Makhaya ntini son thando ntini takes 4 wickets vs england

मखाया एंटिनी का सीना हुआ गर्व से चौड़ा, बेटे थांडो ने लिए U-19 क्रिकेट में 19 रन देकर 4 विकेट

Tue, 24 Jul 2018 05:51 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 24 Jul 2018 05:51 PM IST
विज्ञापन
Under 19 cricket: Makhaya ntini son thando ntini takes 4 wickets vs england

विज्ञापन


जी हां, हम बात कर रहे हैं अपने जमाने के तूफानी गेंदबाज मखाया एनटिनी के बेटे थांडो की। कभी दक्षिण अफ्रीकी टीम के मुख्य औजार रहे मखाया के बेटे थांडो एंटिनी भी उन्हीं के नक्शे कदम पर चल रहे है।
विज्ञापन


तेज गेंदबाजी करने वाले इस युवा खिलाड़ी ने अपने दम पर इंग्लैंड टीम को अंडर-19 क्रिकेट में धूल चटा दी। मैच में थांडो ने 8 ओवर फेंके, जिसमें एक मेडन भी शामिल थे। इस दौरान उन्होंने 19 रन देकर 4 अहम विकेट भी झटके।

विज्ञापन
विज्ञापन

Under 19 cricket: Makhaya ntini son thando ntini takes 4 wickets vs england

थांडो के इस चमत्कारिक प्रदर्शन के बूते ही दक्षिण अफ्रीकी टीम 79 रन से विजयी हुई। थांडो ने 2017 में अपना करियर शुरू किया था। मैच के बाद थांडो ने एक इंटरव्यू के दौरान अपने पिता मखाया का भी जिक्र किया। थांडो ने कहा कि, 'आज पिता को उन पर गर्व हो रहा होगा। 
 
बताते चलें कि मखाया एंटिनी ने1998 में श्रीलंका के खिलाफ डेब्यू किया था। 2011 में भारत के खिलाफ टी-20 मैच खेल क्रिकेट को अलविदा कहने वाले इस खिलाड़ी ने अपने करियर में 101 टेस्ट मैच खेले थे, जिसमें उन्हें 390 विकेट झटके।

173 वनडे मुकाबलों में उन्होंने 266 शिकार किए तो 10 टी-20 और 9 आईपीएल मैच भी खेले थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed