फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Uncapped George Linde Replaces JJ Smuts in South Africa T20I Squad

भारत दौरे से पहले दक्षिण अफ्रीकी टीम में हुआ बदलाव, स्मट्स की जगह जॉर्ज लिंडे को मिला मौका

Thu, 05 Sep 2019 04:12 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Thu, 05 Sep 2019 04:12 PM IST
विज्ञापन
Uncapped George Linde Replaces JJ Smuts in South Africa T20I Squad
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : social Media
भारत के खिलाफ 15 सितंबर से शुरू हो रही तीन मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के लिए दक्षिण अफ्रीका ने आलराउंडर जेजे स्मट्स की जगह बाएं हाथ के स्पिनर जार्ज लिंडे को टीम में शामिल किया है। लिंडे इस समय भारत ए के खिलाफ अनधिकृत वन-डे सीरीज में दक्षिण अफ्रीकी ए टीम का हिस्सा हैं।
विज्ञापन


पहले मैच में शून्य पर आउट होने के बाद लिंडे ने दूसरे वनडे मैच में अर्धशतक जड़ा है। फर्स्टक्लास क्रिकेट में 75 टी-20 मैच खेल चुके लिंड ने 611 रनाने के साथ 77 विकेट भी लिए हैं। 
विज्ञापन


क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) ने विज्ञप्ति में कहा जरूरी फिटनेस मानकों को पूरा करने में विफल होने के कारण स्मट्स टीम से बाहर हो गए थे और उनकी जगह लिंडे को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दक्षिण अफ्रीका की टीम भारत दौरे की शुरूआत तीन मैचों की टी2-0 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के साथ करेगी जिसका पहला मैच 15 सितंबर को धर्मशाला में खेला जाएगा। दूसरा मैच 18 को मोहाली और तीसरा मैच 22 तारीख को बेंगलुरू में खेला जाएगा। दो अक्टूबर से तीन मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू होगी, जो 23 अक्टूबर तक चलेगी।



दक्षिण अफ्रीका टी-20 अंतरराष्ट्रीय टीम इस प्रकार है : 

क्विंटन डि कॉक (कप्तान), रासी वान डर दुसेन (उप कप्तान), तेम्बा बावुमा, जूनियर डाला, ब्योर्न फोरटुइन, बेयूरान हेंड्रिक्स, रीजा हेंड्रिक्स, डेविड मिलर, एनरिच नोर्ट्जे, एंडिले फेलुकवायो, ड्वेन प्रिटोरियस, कागिसो रबाडा, तबरेज शम्सी और जार्ज लिंडे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed