फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Umpire gave Decision while running out of ground in BAN vs WI test match

WI vs BAN: वेस्टइंडीज की अपील पर अंपायर ने मैदान से भागते हुए दिया फैसला, आउट देते ही कमरे के अंदर पहुंचा

Mon, 27 Jun 2022 03:30 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंट लूसिया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंट लूसिया Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 27 Jun 2022 03:30 PM IST
सार

वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के मैच में तीसरे अंपायर ने बल्लेबाज को आउट करार देने के साथ ही बारिश के कारण मैच रोकने का फैसला भी सुना दिया। इसके बाद जो हुआ उसे देखकर सभी हंसने लगे। 
 

विज्ञापन
Umpire gave Decision while running out of ground in BAN vs WI test match
मैदान से भागते हुए फैसला देते अंपायर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच डैरेन सैमी ग्राउंड पर खेला जा रहा है। इस मैच के दौरान एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जो आपने शायद ही पहले कभी देखा हो। इस मैच के दौरान अंपायर ने मैदान से बाहर जाते हुए बल्लेबाज को आउट करार दिया और फैसला सुनाने के तुरंत बाद ही कमरे के अंदर चला गया। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन


खुद वेस्टइंडीज क्रिकेट ने इस घटना का वीडियो शेयर कर फैंस से पूछा है कि क्या आपने पहले कभी ऐसा नजारा देखा है। इसके जवाब में एक फैन ने लिखा कि साल 2018 में आर प्रेमदासा मैदान पर श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच पांचवें वनडे मैच के दौरान ठीक ऐसा ही हुआ था। 
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by WINDIES Cricket (@windiescricket)

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है मामला?
बांग्लादेश की दूसरी पारी में नौवां ओवर वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज केमार रोच कर रहे थे। ओवर की पांचवीं गेंद बल्लेबाज एनामुल के पैड पर लगी और वेस्टइंडीज की टीम ने अपील की। अंपायर ने बल्लेबाज को आउट करार दिया, लेकिन एनामुल ने अंपायर के फैसले को चुनौती दे दी। इसी बीच मैदान पर बारिश शुरू हो गई। ऐसे में अंपायर बाउंड्री लाइन के पास खड़े होकर बेसब्री से तीसरे अंपायर के फैसला का इंतजार करने लगे। 

गेंद बल्लेबाज के बल्ले पर नहीं लगी थी और सीधे जाकर लेग स्टंप पर लग रही थी। ऐसे में तीसरे अंपायर ने भी एनामुल को आउट करार दिया। तीसरे अंपायर ने बल्लेबाज को आउट देने के साथ ही बारिश की वजह से मैच रोकने का एलान भी किया। तीसरे अंपायर का फैसला आते ही अंपायर ने अपनी उंगली ऊपर की मैदान से बाहर भाग निकले। इस दौरान कमेंटेटर ने भी कहा कि उन्होंने इससे पहले ऐसा नजारा नहीं देखा। 

इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग काफी मजे ले रहे हैं। इस बीच एक यूजर ने लिखा कि यही वेस्टइंडीज का क्रिकेट है और इसी वजह से इसे दुनियाभर में पसंद किया जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed