{"_id":"5d9b77768ebc3e016b6b0495","slug":"umpire-dies-in-pakistan-after-suffering-heart-attack-on-ground","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान में मैच के दौरान बीच मैदान अंपायर को पड़ा दिल का दौरा, हुई मौत","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पाकिस्तान में मैच के दौरान बीच मैदान अंपायर को पड़ा दिल का दौरा, हुई मौत
Tue, 08 Oct 2019 07:56 AM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Tue, 08 Oct 2019 07:56 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
पाकिस्तान क्रिकेट जगत के एक लोकप्रिय स्थानीय अंपायर का सोमवार को क्लब स्तर के टूर्नामेंट के मैच के दौरान मैदान पर दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। लायर्स टूर्नामेंट के दौरान टीएमसी मैदान पर नसीम शेख को दिल का दौरा पड़ा जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
मैच के आयोजक ने बताया, 'मैच के अंपायरिंग के दौरान वह गिर पड़े। एंबुलेंस में उन्हें समीप के अस्पताल ले जाया गया लेकिन रास्ते में उनका निधन हो गया।' शेख (56 वर्ष) पेशे से कसाई थे लेकिन खेल के प्रति प्यार के कारण वह स्तरीय अंपायर बने।
विज्ञापन