फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   umpire almost slapped Hardik Pandya in an ODI game

टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को अंपायर मारने वाले थे 'थप्पड़'

Fri, 17 Nov 2017 10:57 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम Updated Fri, 17 Nov 2017 10:57 AM IST
विज्ञापन
umpire almost slapped Hardik Pandya in an ODI game
हीर्दिक पांड्या - फोटो : BCCI

टीम इंडिया के युवा ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने अपने बेहतरीन खेल से क्रिकेट जगत में अलग पहचान बनाई है। बदौड़ा के ऑलराउंडर ने पिछले कुछ समय में शानदार प्रदर्शन किया है और वो जल्द ही टीम इंडिया के प्रमुख सदस्यों में से एक बन गए हैं। 

विज्ञापन


हालांकि, पिछले साल इंटरनेशनल क्रिकेट में पांड्या का प्रदर्शन थोड़ा फीका जरूर पड़ा था, लेकिन फिर उन्होंने धमाकेदार वापसी की। अब वो टीम इंडिया के नए पिंच हिटर बनते जा रहे हैं। हार्दिक पांड्या ने इंटरनेशनल क्रिकेट में चार मर्तबा लगातार तीन गेंदों पर तीन छक्के जड़ने का अनोखा कमाल किया है। उल्लेखनीय है कि उन्होंने इसी वर्ष यह कमाल चार बार किया।
विज्ञापन


पांड्या ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में गजब का प्रदर्शन किया, जिसकी मदद से उन्हें टेस्ट टीम में भी जगह मिली। श्रीलंका के खिलाफ अपनी डेब्यू सीरीज में पांड्या ने फिर कमाल का प्रदर्शन किया और इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना पहला शतक भी जमाया। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वन-डे सीरीज में शानदार प्रदर्शन करके पांड्या ने प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन


बहरहाल, श्रीलंका के खिलाफ 16 नवंबर से शुरू हो रही टेस्ट सीरीज में पांड्या नहीं खेल रहे हैं। उन्हें आराम दिया गया है। ऑलराउंडर ने स्वीकार किया कि उन्होंने खुद ही इस ब्रेक की मांग की थी। जहां मैदान के अंदर धमाकेदार प्रदर्शन की वजह से 24 वर्षीय पांड्या की तारीफ चारों तरफ हो रही है, वहीं उनका एक मजेदार वीडियो सामने आया है, जिसमें अंपायर उन्हें थप्पड़ मारने की कोशिश कर रहे हैं।

इस वजह से अंपायर ने पांड्या को मारना चाहा 'चांटा'

umpire almost slapped Hardik Pandya in an ODI game
हार्दिक पांड्या - फोटो : twitter
जी हां, न्यूजीलैंड के खिलाफ हाल ही में समपन्न तीन मैचों की वन-डे सीरीज के दूसरे मैच का यह वीडियो अचानक ही सोशल मीडिया पर वायरल होते जा रहा है। इस वीडियो में दिख रहा है कि पारी के 32वें ओवर में अंपायर रॉड टकर ने बल्लेबाजी कर रहे पांड्या के सामने ऐसा हाथ दिखाया, मानो उन्हें थप्पड़ मारने वाले हो। 

दरअसल, हार्दिक पांड्या के साथ दूसरे छोर पर दिनेश कार्तिक मौजूद थे। ड्रिंक्स ब्रेक के बाद यह समझ नहीं रहा था कि स्ट्राइक कौन लेगा। पांड्या को स्ट्राइक लेना थी। मगर वो ध्यान नहीं दे रहे थे। अंपायर रॉड टकर ने ऐसे संकेत दिए कि वो पांड्या को चांटा मारने वाले हैं। यह सब मजाक में हो रहा था और दर्शकों को भी यह दृश्य काफी पसंद आया।

देखे वीडियो: 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed