{"_id":"5e78909e-a5ed-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"umesh-yadav-gets-engaged-to-delhi-based-fashion-designer","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेयरडेविल्स का यह खिलाड़ी फैशन डिजाइनर के आगे हुआ 'बोल्ड'","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
डेयरडेविल्स का यह खिलाड़ी फैशन डिजाइनर के आगे हुआ 'बोल्ड'
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Mon, 15 Apr 2013 10:26 PM IST
विज्ञापन
आईपीएल की व्यस्त कार्यक्रम के बीच टीम इंडिया और दिल्ली डेयरडेविल्स के तेज गेंदबाज उमेश यादव ने सोमवार को दिल्ली की फैशन डिजाइनर तानिया वाधवा से एक सादे समारोह में नागपुर में सगाई की रस्म निभाई।
विज्ञापन
आईपीएल का यह सत्र खत्म होने के तुरंत बाद दोनों 29 मई को परिणय सूत्र में बंधेंगे। सगाई के बाद 26 वर्षीय उमेश ने कहा, ‘हमारी मुलाकात दिल्ली में हुई थी और धीरे-धीरे हमारी दोस्ती प्यार में बदल गई।
विज्ञापन
इसके बाद मैंने उन्हें प्रपोज किया। हमने एक साल के बाद जाकर फैसला किया कि हमें विवाह बंधन में बंधना है और इसके लिए हमारे परिवार वाले सहमत हो गए। आईपीएल के बाद हम 29 मई को विवाह बंधन में बंध जाएंगे। मैं सगाई के लिए बंगलूरू से सीधे यहां अपने घर आया हूं।’
विज्ञापन
दिल्ली की रहने वाली 24 वर्षीय फैशन डिजाइनर तान्या ने कहा, ‘यह पहली नजर का प्यार नहीं था और यह धीरे-धीरे परवान चढ़ा। मैं उन्हें एक बेहतर इंसान के रूप में पसंद करती हूं और मैं उन्हें उनके कैरियर पर सलाह देती रही हूं।’