फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   umesh yadav brillent performance in ranji trophy

भारतीय टीम से बाहर होते ही उमेश ने दिखाया कारनामा

Thu, 04 Feb 2016 07:25 PM IST
Updated Thu, 04 Feb 2016 07:25 PM IST
विज्ञापन
umesh yadav brillent performance in ranji trophy

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज उमेश यादव का हालिया ऑस्ट्रेलियाई दौरे में प्रदर्शन अपेक्षा अनुरुप नहीं रहा। वह काफी महंगे साबित हुए। टी-20 वर्ल्ड कप और एशिया कप के लिए खुद को तैयार करने के लिए उमेश यादव ने श्रीलंका दौरे से अपना नाम वापस लेकर रणजी में वापसी की और विकेटों का पंजा लगा दिया।

विज्ञापन


रणजी के पहले क्वार्टर फाइनल मुकाबले में सौराष्ट्र के खिलाफ विदर्भ के लिए खेल रहे उमेश यादव की गेंदबाजी तो शानदार रही लेकिन टीम कमाल नहीं कर सकी। इससे पहले बल्लेबाजी करते हुए विदर्भ की पूरी टीम 151 पर ऑलआउट हो गई। जवाब में सौराष्ट्र ने पहली पारी में 375 रन ठोंके।
विज्ञापन


पहली पारी में उमेश यादव ने सर्वाधिक 5 विकेट लिए। सौराष्ट्र की ओर से शेल्डन जेक्सन (122) और सागर जोग्यानी (130) शतकवीर रहे। उमेश के अलावा विदर्भ के अन्य गेंदबाज आदित्य के खाते में 4 सफलताएं आई। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक विदर्भ ने दूसरी पारी में बिना कोई विकेट खोए 17 रन बना लिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाब की पहली पारी 137 रन पर लुढ़की

umesh yadav brillent performance in ranji trophy

पंजाब और असम के बीच जारी रणजी ट्रॉफी के अन्य क्वार्टर फाइनल मुकाबले के दूसरे दिन कुल 16 विकेट गिरे। असम के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी कर पंजाब की पहली पारी 137 रन पर समेटकर अपनी टीम को 186 रनों की बढ़त दिला दी। दिन का खेल खत्म होने तक असम ने दूसरी पारी में 23 रन पर चार विकेट गंवा दिए थे। दिन का खेल खत्म होने तक असम की पंजाब पर कुल बढ़त 209 रनों की हो गई है। पंजाब के पेसर बरिंदर सरां तीन विकेट झटक चुके हैं।

इससे पहले, असम ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक अपनी पहली पारी में आठ विकेट पर 223 रन बनाए थे। असम की ओर से कल के नाबाद लौटे बल्लेबाज जे सैयद मोहम्मद (50) और एके दास (शून्य) ने बृहस्पतिवार को खेल की शुरुआत की। सैयद मोहम्मद के 121 रनों की बदौलत असम ने पहली पारी में 323 रन बनाए। पंजाब की ओर से सिद्घार्थ कौल ने चार विकेट झटके।

पंजाब की पहली पारी में शुरुआत अच्छी नहीं रही और 13 रन के कुल योग पर उसके चार विकेट आउट हो चुके थे। उसकी ओर से मयंक सिधाना ने सबसे अधिक  नाबाद 80 रन बनाए। पंजाब के नौ बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। असम की ओर से के और एके दास ने तीन-तीन-विकेट झटके।

बंगाल की पहली पारी 121 रन पर सिमटी

umesh yadav brillent performance in ranji trophy

पेसर ईश्वर पांडेय (45 रन पर चार विकेट), पुनीत (30 रन पर तीन विकेट) और चंद्रकांत (38 रन पर तीन विकेट) की घातक गेंदबाजी की बदौलत मध्यप्रदेश ने रणजी ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल के दूसरे दिन बंगाल की पहली पारी 121 रन पर समेट दी। दिन का खेल खत्म होने तक मध्यप्रदेश ने दूसरी पारी में बिना कोई नुकसान के 14 रन बना लिए हैं।

आदित्य श्रीवास्तव 10 और जलज सक्सेना चार रन पर नाबाद हैं। पहली पारी में 348 रन बनाने वाली मध्यप्रदेश की कुल बढ़त अब 241 रनों की हो गई। बंगाल की ओर से ओपनर अभिमन्यु इश्वरन ने सबसे अधिक 48 रन बनाए। इसके अलावा श्रीवत्स गोस्वामी ने 22 और अशोक डिंडा ने 21 रनों का योगदान दिया।

मध्यप्रदेश ने पहले दिन चार विकेट पर 254 रन बनाए। कल के नाबाद लौटे बल्लेबाज देवेंद्र बुंदेला (42) और हरप्रीत सिंह (51) ने बृहस्पतिवार को खेल की शुरुआत की। बुंदेला 58 रन बनाकर आउट हुए। बंगाल की ओर से वीरप्रताप सिंह ने पांच जबकि अशोक डिंडा ने तीन विकेट झटके।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed