फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Umesh Yaadav fitness test in 2 days, India expect another turner 

INDvsENG: उमेश यादव डे नाइट टेस्ट का हिस्सा होंगे या नहीं, दो दिन के भीतर चलेगा पता

Sat, 20 Feb 2021 08:28 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sat, 20 Feb 2021 08:28 AM IST
विज्ञापन
Umesh Yaadav fitness test in 2 days, India expect another turner 
उमेश यादव - फोटो : ट्विटर

तेज गेंदबाज उमेश यादव इंग्लैंड के खिलाफ डे नाइट टेस्ट का हिस्सा होंगे या नहीं, इसका पता दो दिन के भीतर चलेगा। दरअसल, उमेश यादव का फिटनेस टेस्ट दो दिन के भीतर होगा। बीसीसीआई के एक सीनियर अधिकारी ने बताया, 'उमेश का फिटनेस टेस्ट दो दिन के भीतर होगा।' समझा जाता है कि भारतीय टीम प्रबंधन की पसंद के मुताबिक एक बार फिर स्पिनरों की मददगार पिच तैयार जाएगी ताकि रविचंद्रन अश्विन और अक्षर पटेल अपना शानदार प्रदर्शन दोहरा सकें। दूसरे टेस्ट में 20 में से 15 विकेट अक्षर और अश्विन ने लिए थे। दूधिया रोशनी में होने वाले मैच के कारण कुलदीप यादव की जगह तीसरे तेज गेंदबाज को उतारा जा सकता है। ऐसे में उमेश और मोहम्मद सिराज में से एक को मौका मिलेगा। उमेश मांसपेशी की चोट के कारण पिछले साल मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए थे। बता दें कि भारत और इंग्लैंड के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला 24 फरवरी से अहमदाबाद के सरदार पटेल स्टेडियम (मोटेरा) में खेला जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed