फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   umang hit triple century in ck nayudu cricket tournament

सीके नायडूः उमंग ने जड़ा तिहरा शतक, मैच ड्रा

Mon, 05 Nov 2012 09:30 PM IST
मेरठ/अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 05 Nov 2012 09:30 PM IST
विज्ञापन
umang hit triple century in ck nayudu cricket tournament

भामाशाह मैदान पर सीके नायडू मैच के चौथे दिन यूपी के उमंग शर्मा ने तिहरा शतक जड़कर इतिहास रच दिया। उमंग की 300 रनों की पारी के लिए उसे मैन ऑफ द मैच चुना गया। यूपी के 603 रनों के जवाब में बंगाल की टीम ने कप्तान श्रीवत्स की शतकीय पारी की बदौलत दूसरी पारी में पांच विकेट पर 296 रन बनाये। इस तरह मैच ड्रा पर समाप्त हुआ।

विज्ञापन


सोमवार को भामाशाह पार्क पर 9.15 बजे अंतिम दिन का खेल शुरू हुआ। उमंग तीसरे दिन 258 रनों पर नाबाद लौटे थे। बाकी 42 रन उमंग ने महज 35 गेंद खेलकर बनाये। 12वें ओवर में अजाज अंसारी की गेंद पर चौका मारकर न सिर्फ अपना तिहरा शतक पूरा किया, बल्कि टीम का स्कोर भी 600 के पार पहुंचाया। 542 मिनट क्रीज पर रहे उमंग ने 433 गेंद पर 42 चौके और एक छक्के की मदद से 300 रन बनाये। उमंग को फील्ड से बाहर उनके परिजनों ने जमकर सपोर्ट किया। तिहरा शतक बनते ही पारी घोषित कर दी गई।
विज्ञापन


दूसरी पारी में बंगाल की टीम की ओर से बल्लेबाजी करने उतरे पूरब जोशी और अभिषेक ने डिफेंसिव होकर खेलना शुरू किया। दोनों ने 101 गेंदों पर 47 रनों की साझेदारी की। अभिषेक के आउट होने के बाद मैदान पर उतरे कप्तान श्रीवत्स गोस्वामी ने बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। श्रीवत्स ने महज 99 गेंद पर 18 चौके और 3 छक्कों की मदद से 124 रनों की पारी खेली। श्रीवत्स को दिग्विजय सिंह ने पगबाधा आउट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुदीप चटर्जी ने 51 रन बनाए। दिन का खेल खत्म होने तक बंगाल ने पांच विकेट खोकर 296 रन बनाये और मैच ड्रा घोषित हुआ। एमडीए वीसी तनवीर जफर अली ने उमंग को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया। इस दौरान मेरठ जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव युद्धवीर सिंह, रविंद्र चौहान, संजय रस्तोगी, यूपी के कोच सर्वेश मल्होत्रा, बंगाल कोच एवं पूर्व भारतीय खिलाड़ी देबांग गांधी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed