{"_id":"6164ee378ebc3e2edf65bf89","slug":"uae-virat-kohli-says-i-will-play-for-rcb-as-a-player-in-ipl","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईपीएल : हार के बाद कोहली ने कहा- मैं बतौर खिलाड़ी बनकर आरसीबी के लिए ही खेलूंगा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
आईपीएल : हार के बाद कोहली ने कहा- मैं बतौर खिलाड़ी बनकर आरसीबी के लिए ही खेलूंगा
Tue, 12 Oct 2021 07:38 AM IST
Kuldeep Singh
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, शारजाह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, शारजाह
Published by: Kuldeep Singh
Updated Tue, 12 Oct 2021 07:38 AM IST
सार
उन्होंने कहा कि मैंने टीम में ऐसा कल्चर तैयार करने की कोशिश की है जिसमें युवा आकर आक्रामक खेल दिखा सकें। मैंने भारतीय टीम के लिए भी यही करने की कोशिश की है। मैं इतना ही कहूंगा कि मैंने अपना 120 प्रतिशत टीम को दिया और बतौर खिलाड़ी इसके बाद भी देता रहूंगा।
विज्ञापन
विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बंगलुरू को बतौर कप्तान आईपीएल खिताब दिलाने का उनका सपना भले ही टूट गया हो लेकिन विराट कोहली का कहना है कि वह जब तक इस टूर्नामेंट में खेलेंगे, इसी टीम के साथ जुड़े रहेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मैंने टीम में ऐसा कल्चर तैयार करने की कोशिश की है जिसमें युवा आकर आक्रामक खेल दिखा सकें। मैंने भारतीय टीम के लिए भी यही करने की कोशिश की है। मैं इतना ही कहूंगा कि मैंने अपना 120 प्रतिशत टीम को दिया और बतौर खिलाड़ी इसके बाद भी देता रहूंगा।
विज्ञापन
अब अगले तीन साल के लिए नए सिरे से टीम बनाने का समय है। मैं आरसीबी के लिए ही खेलूंगा। मेरे लिए वफादारी बहुत मायने रखती है और इस टीम के साथ मेरा जुड़ाव आईपीएल में मेरे आखिरी दिन तक रहेगा।
विज्ञापन