एशिया कप: यूएई के खिलाफ कई कारनामे कर गई टीम इंडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत एशिया कप के फाइनल में यूएई के खिलाफ मैच से पहले ही प्रवेश कर चुकी है। लेकिन इस औपचारिक मैच में भारत ने एक नहीं कई कीर्तिमान बना दिए। वहीं, दूसरी ओर मैच में यूएई की टीम भारत के आगे बेबस और लाचार नजर आई।
टीम इंडिया के तीन कारनामें यूएई की बल्लेबाजी से जुड़े है। पहले बल्लेबाजी करते हुए यूएई ने 11वीं गेंद पर अपना खाता खोला। यह टी-20 में किसी अंतरराष्ट्रीय टीम का दूसरा सबसे धीमा प्रदर्शन है।
इससे पहले जिम्बाब्वे ने फरवरी 2010 ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 21 गेंदों में खाता खोला था। यह टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में किसी टीम का सबसे ज्यादा गेंदों में खाता खोलने का रिकॉर्ड है।
यह रहा टीम इंडिया का दूसरा कारनामा
टीम इंडिया के खिलाफ पॉवरप्ले में दूसरा सबसे कम स्कोर भी इतना ही है, 2010 में जिम्बाब्वे ने हरारे में टीम इंडिया के खिलाफ टी-20 मुकाबले में 21 रन ही बनाए थे।
यूएई ने बना दिया एक और शर्मनाक रिकॉर्ड
भारतीय गेंदबाजों के खिलाफ अपनी बल्लेबाजी के दौरान पूरे 20 ओवरों में सूएई संघर्ष करती हुई ही नजर आई। भारतीय टीम का तीसरा कारनामा यूएई को बेहद कम स्कोर पर रोकने से जुड़ा है।
यूएई ने टीम इंडिया के खिलाफ 81 रन बनाए। यह टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दूसरा सबसे कम स्कोर है। जबकि पहले नंबर पर फरवरी 2010 में वेस्टइंडीज का जिम्बाब्वे के खिलाफ 7 विकेट पर 79 रन है।