फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   U19 Youth Asia Cup: BEST bus conductor son Atharva Ankolekar selected for India U19 team

मां सरकारी बस में कंडक्टर, अब बेटे को मिली भारतीय क्रिकेट टीम में जगह

Sat, 31 Aug 2019 06:18 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्टस डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्टस डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Sat, 31 Aug 2019 06:18 PM IST
विज्ञापन
U19 Youth Asia Cup: BEST bus conductor son Atharva Ankolekar selected for India U19 team
अथर्व अंकोलेकर - फोटो : सोशल मीडिया

ख्वाब टूटे हैं मगर हौंसले जिन्दा हैं 
विज्ञापन

हम वो हैं जहां मुश्किलें शर्मिंदा हैं...!!

दुनिया में ऐसी कोई मंजिल नहीं, जिन राहों पर मुश्किलें नहीं। असल मुसाफिर तो वही है, जो लाख परेशानियों को झेल जाए और बिना किसी शिकायत के चलता जाए। संघर्ष की यह दास्तां भारतीय अंडर-19 टीम में चुने गए अथर्व अंकोलेकर की है। महज नौ साल की उम्र में ही अथर्व के सिर से पिता का साया उठ गया। आजीविका चलाने वाले के यूं अचानक चले जाने से दो वक्त की रोटी के भी लाले पड़ने लगे थे। इन मुश्किल हालातों में मां ने जो हौंसला दिखाया, वो किसी मिसाल से कम नहीं। 

अंग्रेजी अखबार डीएनए को वैदेही अंकोलेकर ने बताया कि बेटे के भारतीय टीम में चयनित होने के बाद काफी बधाई संदेश मिले, इसमें रिश्तेदार और बेस्ट का स्टाफ भी शामिल था। उन्होंने कहा, 'मेरे पति विनोद BEST (बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट) में कंडक्टर थे। परिवार में वे इकलौते कमाने वाले थे। उनकी मौत ने हमें बेसहारा कर दिया था। ऐसे में शुरू में मैंने दोस्त की मदद से ट्यूशन देना शुरू किया। बाद में मैं मुझे पति की नौकरी मिल गई।

विज्ञापन

बचपन में ही उठा पिता का साया

U19 Youth Asia Cup: BEST bus conductor son Atharva Ankolekar selected for India U19 team
अथर्व अंकोलेकर - फोटो : सोशल मीडिया

वैदेही की ड्यूटी मारोल बस डिपो पर हैं और वह बस नंबर 186 (अगरकर चौक से विहार लेक) और 340 (घाटकोपर स्टेशन से अगरकर चौक) में कार्यरत हैं। 26 सितंबर 2000 को जन्में अथर्व बाएं हाथ के स्पिनर हैं और मुंबई के रिजवी कॉलेज में सेकेंड ईयर के छात्र हैं।

अथर्व आज भी अपने पिता को काफी याद करते हैं। बकौल अथर्व जब वह छोटे थे तब पिता उनके बिस्तर के पास क्रिकेट बैट रख देते थे। अच्छा खेलने पर क्रिकेट का बाकी सामान भी लाकर देते थे। अब यह सब काफी याद आता है। अथर्व का सपना कड़ी मेहनत करके टीम इंडिया के लिए खेलना सपना है।

श्रीलंका में अगले महीने होने वाले यूथ एशिया कप (U-19) टूर्नामेंट के लिए घोषित हुई टीम की अगुवाई कारगिल हीरो के बेटे ध्रुव जुरेल कर रहे हैं। इसी टीम में अथर्व भी चुने गए। नौ साल पहले अथर्व ने एक प्रैक्टिस मैच में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को आउट कर दिया था। इस वाकये ने उन्हें काफी वाहवाही दिलाई थी। बाद में सचिन ने उन्हें ऑटोग्राफ वाले ग्लव्स गिफ्ट किए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed