{"_id":"5e31b1a98ebc3e4b285d8aac","slug":"u19-world-cup-new-zealand-defeated-west-indies-in-thrilling-match-and-enters-semifinal","type":"story","status":"publish","title_hn":"U19 World Cup: चार विकेट और 46 रन, क्लार्क के ऑलराउंड प्रदर्शन से न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
U19 World Cup: चार विकेट और 46 रन, क्लार्क के ऑलराउंड प्रदर्शन से न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में
Thu, 30 Jan 2020 07:49 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Thu, 30 Jan 2020 07:49 AM IST
विज्ञापन
न्यूजीलैंड बनाम वेस्टइंडीज
- फोटो : cricket world cup twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूजीलैंड ने अंडर-19 वर्ल्ड कप के दूसरे क्वार्टरफाइनल में वेस्टइंडीज को दो विकेट से हरा दिया। बुधवार को बेनोनी में खेले गए टूर्नामेंट के दूसरे क्वार्टरफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड ने रोमांचक मुकाबले में दो गेंद शेष रहते हुए जीत दर्ज की।
विज्ञापन
न्यूजीलैंड ने फिल्ड और क्लार्क के ऑलराउंड प्रदर्शन की दम पर वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचने में सफल रही। गेंदबाजी में जबरदस्त प्रदर्शन करने के बाद दोनों खिलाड़ियों ने बल्लेबाजी में नौंवें विकेट के लिए 86 रनों की नाबाद साझेदारी और टीम को हारे हुए मैच में जीत दिला गए।
विज्ञापन
मैच में वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और कर्क मैकेंजी के 99 रनों की बदौलत 47.5 ओवर में 238 रन बनाए और पूरी टीम आलआउट हो गई। न्यूजीलैंड की तरफ से क्लार्क ने 7.5 ओवर में दो मेडेन के साथ 25 रन देकर सर्वाधिक चार विकेट चटकाए।
विज्ञापन
जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड टीम ने खराब शुरुआत की और बिना किसी बड़ी साझेदारी के लगातार विकेट गिराते गई। टीम के एक वक्त पर 153 रन पर आठ खिलाड़ी पवेलियन लौट चुके थे। लेकिन नौंवें विकेट के लिए जोए फिल्ड और क्रिस्चियन क्लार्क ने साथ मिलकर 86 रनों की मैच जीताऊ पारी खेली और नाबाद रहते हुए टीम को सेमीफाइनल में पहुंचा गए। फिल्ड ने जहां 58 गेंदों में 38 रन बनाए वहीं क्लार्क ने 42 गेंदों में 46 रन बनाए।