{"_id":"61e82b6699cc8927c0464340","slug":"u19-wc-indian-under-19-team-many-players-tested-covid-19-positive-captain-yash-dhull-and-vice-captain-sk-rasheed-in-isolation","type":"story","status":"publish","title_hn":"U19 WC: भारतीय अंडर-19 टीम पर कोरोना का कहर, कप्तान यश ढुल सहित छह खिलाड़ी हुए कोरोना संक्रमित","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
U19 WC: भारतीय अंडर-19 टीम पर कोरोना का कहर, कप्तान यश ढुल सहित छह खिलाड़ी हुए कोरोना संक्रमित
Wed, 19 Jan 2022 09:14 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Wed, 19 Jan 2022 09:14 PM IST
सार
वेस्टइंडीज में अंडर-19 वर्ल्ड कप खेल रही टीम इंडिया के खिलाड़ियों पर कोरोना का कहर बरपा है। कप्तान यश ढुल और उप-कप्तान एसके रशीद सहित भारतीय अंडर-19 टीम के छह खिलाड़ी कोरोना के चपेट में आ गए हैं। सभी खिलाड़ियों को आइसोलेट कर दिया गया है।
विज्ञापन
भारतीय अंडर-19 टीम
- फोटो : बीसीसीआई ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वेस्टइंडीज में अंडर-19 वर्ल्ड कप खेल रही टीम इंडिया के खिलाड़ियों पर कोरोना का कहर बरपा है। कप्तान यश ढुल और उप-कप्तान एसके रशीद सहित भारतीय अंडर-19 टीम के छह खिलाड़ी कोरोना के चपेट में आ गए हैं। सभी खिलाड़ियों को आइसोलेट कर दिया गया है। कप्तान के कोरोना संक्रमित होने के कारण टीम इंडिया आयरलैंड के खिलाफ अपने दूसरे मैच में बुधवार (19 जनवरी) को निशांत सिंधू के नेतृत्व में उतरी।
समाचार एजेंसी पीटीआई से बीसीसीआई के अधिकारी ने खिलाड़ियों के कोरोना संक्रमित होने की खबरों की पुष्टि की है। भारतीय टीम को वर्ल्ड कप के अपने दूसरे मैच में सही प्लेइंग-11 उतारने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने एक टीम को टूर्नामेंट के लिए अपने दल में 17 खिलाड़ियों को शामिल करने की अनुमति दी थी। टीम इंडिया इस कारण 11 खिलाड़ियों को उतारने में सफल रही।
कप्तान ढुल और उप-कप्तान रशीद के अलावा मानव पारेख, सिद्धार्थ यादव, आराध्या यादव और वासु वत्स आइसोलेट हैं। हालात इतने खराब हैं कि टीम प्रबंधन को खिलाड़ियों को ड्रिंक्स देने के लिए कोचों को मैदान पर भेजना पड़ा है। इस मामले में क्रिकबज को सूत्र ने कहा, "कुछ खिलाड़ी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं तो कुछ उनके संपर्क में आए हैं। एहतियात के तौर पर खिलाड़ियों को आइसोलेट कर दिया गया है। हमारे खिलाड़ी टीम मैनेजमेंट की मदद से आयरलैंड के खिलाफ खेल रहे हैं। टीम किसी भी बड़े जोखिम से बचना चाहती है।"
विज्ञापन
भारतीय टीम ने अपने पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका को हराया था। उसने 45 रनों से जीत दर्ज की थी। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 46.5 ओवरों में 232 रनों पर सिमट गई थी। उसके लिए कप्तान यश ढुल ने सबसे ज्यादा 82 रन बनाए थे। कौसल तांबे ने 35 और शेख रशीद ने 31 रनों का योगदान दिया था। दक्षिण अफ्रीका की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 45.4 ओवरों में 187 रन पर ढेर हो गई थी। भारत के लिए विक्की ओस्तवाल ने पांच और राज बावा ने चार विकेट लिए थे।