WI Inning
178/3 (14 ov)
Target: 250
Sherfane Rutherford 84(36)*
Shai Hope 63 (32)
WI need 72 runs in 36 remaining balls
{"_id":"b7e87b12-6fc9-11e2-9304-d4ae52bc57c2","slug":"two-up-bowler-in-chennai-super-kings","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेन्नई सुपरकिंग्स में यूपी के दो गेंदबाज ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
चेन्नई सुपरकिंग्स में यूपी के दो गेंदबाज
चेन्नई/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 06 Feb 2013 12:54 AM IST
विज्ञापन
दो बार के चैंपियंस चेन्नई सुपर किंग्स में पांच अनकैप्ड भारतीय गेंदबाजों को आईपीएल-6 के लिए शामिल किया गया है। ये क्रिकेटर हैं- यूपी के तेज गेंदबाज इम्तियाज अहमद और अंकित राजपूत, हरियाणा के मोहित शर्मा, कर्नाटक के पेसर रोनित मोरे और तमिलनाडु के बाएं हाथ के स्पिनर आर कार्तिकेयन।
विज्ञापन
इस सीजन रणजी ट्रॉफी में इम्तियाज उत्तर प्रदेश से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। नौ मैचों में 25.47 की औसत से वह 37 विकेट अपने नाम कर चुके हैं जबकि तीन बार वह पांच विकेट लेने का कारनामा कर चुके हैं। 2011 आईपीएल में वह पुर्ण वारियर्स टीम में थे लेकिन तब उन्हें खेलने को नहीं मिला था। राजपूत 18.80 की औसत से सात मैचों में 31 विकेट ले चुके हैं। मोहित आठ रणजी मैचों में 37 विकेट झटक चुके हैं जबकि उन्होंने प्रत्येक विकेट के लिए 23.24 रन लुटाए हैं।
विज्ञापन