फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   two suspect eople arrested bus stone throw incident in guwahati

ऑस्ट्रेलियाई टीम की बस पर पथराव के मामले में दो संदिग्ध गिरफ्तार

Wed, 11 Oct 2017 04:14 PM IST
amarujala.com-presented by: मुकेश झा
amarujala.com-presented by: मुकेश झा Updated Wed, 11 Oct 2017 04:14 PM IST
विज्ञापन
two suspect eople arrested bus stone throw incident in guwahati
ऑस्ट्रेलियाई टीम

ऑस्ट्रेलियाई टीम की बस पर मंगलवार को हुए हमले के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इन दोनों पर घटना में शामिल होने का शक लगाया जा रहा है। हालांकि राज्य की मैजूदा सरकार ने इस घटना की जांच के आदेश दिए हैं। 

विज्ञापन


इस मामले में घटना कि निंदा करते हुए असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने ट्वीट में लिखा, 'एक शानदार मैच के बाद ऐसी घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। एक खेल क्षेत्र के रूप में विकसित हो रहे गुवाहाटी के लिए यह घटना छवि खराब कर देने वाली है। हम कड़े तौर पर इसकी आलोचना करते हैं। उन्होंने आगे कहा कि असम के लोगों के लिए यह घटना स्वीकार्य नहीं है।'
विज्ञापन

 



पढ़ेंः- भुवनेश्वर बोले- कोहली और इस बल्लेबाज का विकेट गंवाना टीम को पड़ा भारी

इस घटना की जांच करते हुए डीजीपी मुकेश सहाय ने कहा, 'पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है और मामले की जांच जारी है। दोनों टीमों के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। हालांकि, हमारे भरसक प्रयास के बावजूद इस प्रकार की दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई।'  बता दें कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच गुवाहाटी में खेले गए टी-20 में टीम इंडिया को 8 विकेट से मिली करारी हार के बाद अज्ञात लोगों ने ऑस्ट्रेलियाई टीम की बस पर हमला कर दिया था।

घटना के बाद ओपनर आरोन फिंच ने ट्विटर और इंस्टाग्राम पर बस के टूटे हुए कांच की तस्वीर साझा करते हुए इस घटना की पुष्टि की थी। फोटो पर पिंच ने कैप्शन लिखा था, ‘होटल लौटते हुए टीम बस की खिड़की पर पत्थर मारा गया, ये डरावना है।’ फिंच के इस ट्वीट के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed