फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Two Sri Lankan GroundStaff died in Elephant attack

हादसा: श्रीलंका क्रिकेट के ग्राउंड स्टाफ पर हाथी का हमला, दो सदस्यों की मौत

Wed, 08 Dec 2021 05:38 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हम्बनटोटा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हम्बनटोटा Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 08 Dec 2021 05:38 PM IST
सार

श्रीलंका के हंबनटोटा मैदान में काम करने वाले दो ग्राउंडस्टाफ की हाथी के हमले में मौत हो गई है। ये दोनों कर्मचारी रात में अपना काम खत्म करके घर लौट रहे थे। 
 

विज्ञापन
Two Sri Lankan GroundStaff died in Elephant attack
हम्बनटोटा स्टेडियम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

श्रीलंका के हंबनटोटा में सूर्यवीरा क्रिकेट स्टेडियम में काम करने वाले दो कर्मचारियों की मौत हो गई है। ये दोनों कर्मचारी रात में नौ बजे अपना काम करके साइकिल से घर लौट रहे थे। ऐसा माना जा रहा है कि हाथी ने इन दोनों कर्मचारियों पर हमला किया था। श्रीलंका के क्रिकेट बोर्ड ने भी इस घटना की पुष्टि की है। हालांकि इस हमले के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं सामने आई है। हालांकि ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि एक हाथी ने ही दोनों कर्मचारियों पर हमला किया होगा। दोनों के शव कई सौ मीटर दूर पाए गए थे। 
विज्ञापन


श्रीलंका प्रीमियर लीग के मैच हंबनटोटा में शुरु होने से लगभग एक सप्ताह पहले स्टेडियम के पास यह घटना हुई है। इस लीग का इलिमिनेटर, क्वालीफायर और फाइनल मैच हंबनटोटा के मैदान पर खेले जाते हैं। इलिमिनेटर और पहला क्वालीफायर मैच 19 दिसंबर को खेला जाएगा। 
विज्ञापन


श्रीलंका में अक्सर होते हैं हाथियों के हमले
श्रीलंका में बड़े पैमाने पर हाथियों के हमले की खबरें आती रहती हैं। खासकर 2009 में 30 साल पुराना गृहयुद्ध खत्म होने के बाद यह समस्या और बढ़ी है। गृहयुद्ध खत्म होने के बाद श्रीलंका में विकास कार्य शुरू हुए और जंगलों को काटकर वहां हाइवे, एयरपोर्ट और स्टेडियम बनाए जा रहे हैं। इस वजह से हाथियों से उनका आवास छिन चुका है। हंबनटोटा में हाथियों के हमले सबसे ज्यादा हुए हैं। यहां पिछले साल 10 हाथियों और चार लोगों की मौत हुई थी। खबरों के अनुसार आने वाले समय में यहां 20 हजार एकड़ जमीन पर शहर बसाया जाएगा। ऐसे में यह समस्या बढ़ने की संभावना और ज्यादा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस समस्या ने निपटने के लिए एक हाथी प्रबंधन क्षेत्र बनाने का प्रस्ताव रखा गया है। हालांकि सरकार ने अभी तक आधिकारिक तौर पर इस क्षेत्र को बनाने की अनुमति नहीं दी है और न ही इस पर कोई काम शुरू हुआ है। इस वजह से किसानों ने इसी साल की शुरुआत में प्रदर्शन भी किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed