{"_id":"5f3e4b91bcec58781e746ede","slug":"two-south-africa-players-test-positive-for-covid-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"दक्षिण अफ्रीका के दो क्रिकेटर कोरोना पॉजिटिव पाए गए","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
दक्षिण अफ्रीका के दो क्रिकेटर कोरोना पॉजिटिव पाए गए
Thu, 20 Aug 2020 03:38 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Thu, 20 Aug 2020 03:38 PM IST
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण अफ्रीका की पुरूष क्रिकेट टीम के दो खिलाड़ी कोरोना वायरस जांच में पॉजिटिव पाए गए और खास तौर पर आयोजित 'कल्चर कैंप' में भाग नहीं ले सकेंगे। क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने खिलाड़ियों के नाम का खुलासा नहीं किया।
विज्ञापन
ईएसपीएन क्रिकइन्फो की रिपोर्ट के अनुसार सीएसए ने कुकुजा में 18 से 22 अगस्त तक टीम के शिविर से पहले 50 खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ के टेस्ट कराए थे। इसमें 32 खिलाड़ियों ने भाग लिया था।
विज्ञापन
बोर्ड ने एक विज्ञप्ति में कहा, 'दो खिलाड़ी कोरोना जांच में पॉजिटिव पाए गए हैं जिनके विकल्प की घोषणा नहीं की गई है। जो शिविर में भाग नहीं ले पा रहे वे आनलाइन इससे जुड़ेंगे।' इन दोनों खिलाड़ियों को पृथकवास में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
बांग्लादेश का अंडर 19 क्रिकेटर कोरोना पॉजिटिव
वहीं, बांग्लादेश का एक अंडर 19 क्रिकेटर इफ्तिखार हुसैन कोरोना वायरस जांच में पॉजिटिव पाया गया है और उसे एक सप्ताह तक पृथकवास में रहना होगा। ईएसपीएन क्रिकइन्फो की रिपोर्ट के अनुसार हुसैन को शेर ए बांग्ला नेशनल स्टेडियम पर हुई जांच में पॉजिटिव पाया गया।
वह उन 15 क्रिकेटरों में से हैं जिनकी बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने रविवार से शुरू हो रहे शिविर से पहले जांच कराई है। बीसीबी के खेल विकास मैनेजर एम ए कैसर ने कहा, 'एक मामला पॉजिटिव आया है जिसका नाम इफ्तिखार हुसैन है। वह बीसीबी के मेडिकल प्रोटोकॉल के तहत पृथकवास में रहेगा।' उसके अलावा 15 में से बाकी क्रिकेटरों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।