IND और AUS की पारियों में 'चौंकाने' वाली दो समानताएं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहली बार आमने-सामने थी और दोनों टीमों के प्रशंसकों को उम्मीद थी कि यह मैच भी पहले सेमीफाइनल मैच की तरह होगा जिसमें न्यूजीलैंड ने एक गेंद शेष रहते दक्षिण अफ्रीका को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी।
इन दोनों टीमों के बीच वर्ल्ड कप का यह 11वां मुकाबला है, इससे पहले हुए 10 मुकाबलों में 7 ऑस्ट्रेलियाई टीम ने जीते जबकि 3 बाजी भारत के पक्ष में रही। जहां तक नॉकआउट दौर की बात है तो दोनों टीमें तीसरी बार और सेमीफाइनल में पहली बार एक-दूसरे का सामना कर रही थीं।
इतिहास की बात की जाए तो सिडनी में टीम इंडिया के लिए परिणाम बेहद सुखद नहीं रहे हैं और 13 में से 12 मुकाबले गंवाएं हैं। हालांकि इन सबके विपरीत आज के सेमीफाइनल मैच में दोनों टीमों की पारियों में कुछ गजब की समानताएं हुई जिसे जानकर आप निश्चित ही आश्चर्य में पड़ जाएंगे। ये ऐसी समानताएं हैं जो कभी-कभार ही होते हैं।
दोनों टीमों में एक नहीं दो बार हुई ऐसी समानताएं
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने स्टीवन स्मिथ के शतक से 50 ओवर में 7 विकेट पर 328 रन बनाए। आइए, बात करते हैं उस समानता की कि जो दोनों ही टीमों की पारियों के दौरान घटी।
यह दिलचस्प समानता है कि दोनों टीमों के सलामी बल्लेबाज तेज गेंदबाज पर छक्का जड़ने के बाद अगली ही गेंद पर आउट हो गए। इसके अलावा दोनों ही टीमों के मध्य क्रम के एक-एक बल्लेबाज चौका जड़ने के बाद अगली ही गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे।
अब बात पूरे विस्तार से, ऑस्ट्रेलियाई पारी के दूसरे ओवर की अंतिम गेंद पर डेविड वॉर्नर ने तेज गेंदबाज उमेश यादव की गेंद पर जोरदार छक्का जड़ा। लेकिन वह अपनी सफलता को ज्यादा देर तक कायम नहीं रख सके और उमेश के अगले ओवर की पहली ही गेंद पर वह कैच आउट हो गए। उनके कैच को कवर में विराट कोहली ने लपका।
भारतीय पारी के दौरान ऐसी ही दिलचस्प समानता हुई। 18वें ओवर की पांचवीं गेंद पर सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने तेज गेंदबाज मिचेल जॉनसन की शॉर्ट बॉल को हवा में छह रन के लिए खेल दिया। लेकिन इसके बाद वह अगली ही गेंद पर बोल्ड हो गए और चलते बने।
छक्का जड़ने के बाद अपना-अपना विकेट खोने वाले बल्लेबाजों के बाद अब बारी चौका लगाने के बाद विकेट खोने वाले बल्लेबाजों की।
ऑस्ट्रेलिया की ओर से जेम्स फॉकनर अनलकी साबित हुए। उन्होंने 46वें ओवर में उमेश यादव की दूसरी गेंद पर चौका जड़ा लेकिन अगली ही गेंद पर वह बोल्ड होकर अपना विकेट गंवा बैठे।
ऐसा ही वाकया भारतीय पारी के दौरान भी हुआ। मध्य क्रम के बल्लेबाज सुरेश रैना ने 23वें ओवर में जेम्स फॉकनर की पांचवीं गेंद पर चौका जड़ा लेकिन वह अगली ही गेंद पर विकेटकीपर ब्रैड हैडिन को कैच थमा बैठे और वापस लौट आए।