फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   tri nation series: india to take on australia for title

ऑस्ट्रेलिया में कारनामा दोहराने से एक कदम दूर अंडर-19 टीम

Thu, 11 Jul 2013 07:37 PM IST
डारविन
डारविन Updated Thu, 11 Jul 2013 07:37 PM IST
विज्ञापन
tri nation series: india to take on australia for title

भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम अपना विजय अभियान बरकरार रखते हुए मेजबान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुक्रवार को यहां होने वाले त्रिकोणीय सीरीज के फाइनल में खिताब के प्रबल दावेदार के रूप में उतरेगी।

विज्ञापन


भारतीय युवा टीम ने टूर्नामेंट में अब तक शानदार प्रदर्शन करते हुए चारों लीग मैच जीते हैं। अगर युवा टीम सीरीज जीतती है तो वह चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया के अजेय रहते हुए खिताब जीतने के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेगी।
विज्ञापन


भारत ने गत वर्ष युवा बल्लेबाज उन्मुक्त चंद की कप्तानी में अंडर-19 वर्ल्ड कप ऑस्ट्रेलिया में ही जीता था ओर अब विजय जोल की कप्तानी में इस युवा टीम के पास शानदार मौका है कि वह त्रिकोणीय सीरीज जीते।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय टीम ने अपने पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया की 47 रन से, फिर न्यूजीलैंड को 165 रन से, तीसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया को सात विकेट से और चौथे मैच में न्यूजीलैंड को सात विकेट से पीटा था।

भारतीय टीम का लक्ष्य होगा कि जीत का यह सिलसिला फाइनल में भी बना रहे और टीम लगातार दूसरे वर्ष ऑस्ट्रेलिया में अंडर-19 खिताब जीते।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed