फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   tony greig loved sri lanka says arjuna ranatunga

'ग्रेग ने मुश्किल वक्त में दिया श्रीलंका का साथ'

Mon, 31 Dec 2012 01:12 AM IST
कोलंबो/एजेंसी
कोलंबो/एजेंसी Updated Mon, 31 Dec 2012 01:12 AM IST
विज्ञापन
tony greig loved sri lanka says arjuna ranatunga

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और कमेंटेटर टोनी ग्रेग के निधन पर शोक जताते हुए श्रीलंका के पूर्व कप्तान अर्जुन रणतुंगा ने कहा कि ग्रेग ने हर मुश्किल घड़ी में श्रीलंका का साथ दिया। वह उनके इस प्यार और सहयोग को कभी नहीं भूलेंगे।

विज्ञापन


टोनी ग्रेग का शनिवार को सिडनी में दिल का दौरा पडने से निधन हो गया। वह 66 वर्ष के थे। रणतुंगा ने ग्रेग के निधन को भारी क्षति बताया। उन्होंने कहा कि आस्ट्रेलिया में 1995 और फिर 1999 में जब मुथैया मुरलीधरन की नो बाल-को लेकर विवाद हुआ था तब भी ग्रेग ने हमारा साथ दिया था।
विज्ञापन


रणतुंगा ने कहा, 'ग्रेग ने न सिर्फ हमारा हमेशा साथ दिया बल्कि वह श्रीलंकाई क्रिकेट के बहुत बड़े प्रशंसक भी थे। वह हमारे देश को बहुत प्यार करते थे। ग्रेग को अक्तूबर में फेफडे के कैंसर का पता चला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व श्रीलंकाई कप्तान ने कहा कि 1970 के दशक में वर्ल्ड सीरीज क्रांति के सूत्रधारों में से एक रहे ग्रेग ने इंग्लैंड की टोनी लुइस की टीम के साथ 1973 में श्रीलंका का दौरा किया।


रणतुंगा ने बताया कि ग्रेग वह पहले इंसान थे जिन्होंने कहा था कि श्रीलंका विश्व कप जीतेगा। वह क्रिकेट पर आईपीएल के नकारात्मक असर को लेकर भी हमेशा अपने विचारों को व्यक्त करते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed