टोक्यो ओलंपिक: तेंदुलकर ने की भारतीय खिलाड़ियों की हौसलाअफजाई, कहा- मुश्किल समय में भी उन्होंने हार नहीं मानी
तेंदुलकर ने कहा कि महामारी के बीच मुश्किल समय में भी भारतीय खिलाड़ियों ने हार नहीं मानी और वे टोक्यो ओलंपिक में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए तैयार हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टीम इंडिया के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने आगामी ओलंपिक में हिस्सा लेने जा रहे भारतीय खिलाड़ियों की हौसलाअफजाई की। उन्होंने कहा कि महामारी के बीच मुश्किल समय में भी उन्होंने हार नहीं मानी और टोक्यो ओलंपिक में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए तैयार हैं। तेंदुलकर ने मंगलवार को ट्वीट किया, 'जब हम तिरंगे का प्रतिनिधित्व होते हुए देखते हैं तो रोमांच से हमारे रोंगटे खड़े हो जाते हैं। इस ओलंपिक में भी इससे अलग नहीं होना चाहिए और हम सभी भारत से हौसलाअफजाई करेंगे क्योंकि आप हमें गौरवान्वित करेंगे।'
इस महान बल्लेबाज ने ट्वीट के साथ वीडियो संदेश में कहा, 'महामारी के दौरान हम सभी ने चुनौतियों का सामना किया, जिसमें हमारे खिलाड़ी भी शामिल हैं। उन्होंने हार नहीं मानी। उन्होंने अपनी तैयारी जारी रखी और मुझे पता है कि वे टोक्यो ओलंपिक में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए तैयार हैं।'
We all get goosebumps when we see the tricolour 🇮🇳 being represented!
This Olympics, it shall be no different and we’ll all be cheering loudly from India as you make us proud.#Cheer4India pic.twitter.com/OFVu8Vae8Eविज्ञापन विज्ञापन— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) July 6, 2021
उन्होंने कहा, 'हार-जीत में मिली सेकंड (सेकंड का 1000वां हिस्सा) का अंतर होता है। और इसके लिए उन्होंने वर्षों तक कड़ी मेहनत की है। इस समय उन्हें हमारी शुभकामनाओं और समर्थन की जरूरत है। चलो भारत की हौसलाअफजाई करें।' भारत के 100 से अधिक खिलाड़ियों ने 23 जुलाई से शुरू होने वाले टोक्यो ओलंपिक खेलों में जगह बनाई है।
छह बार की विश्व चैंपियन और लंदन ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता मुक्केबाज एमसी मैरीकॉम और पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह को उद्घाटन समारोह के लिए ध्वजवाहक चुना गया है। बता दें कि महामारी के कारण पिछले साल स्थगित किए गए टोक्यो ओलंपिक का आयोजन 23 जुलाई से आठ अगस्त तक किया जाएगा। इन खेलों में भारत के 100 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।