{"_id":"5e1758d58ebc3e87f0307de2","slug":"tokyo-2020-cardboard-beds-for-players-for-the-first-time-in-olympics","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओलंपिक में पहली बार कार्डबोर्ड के बेड","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ओलंपिक में पहली बार कार्डबोर्ड के बेड
Thu, 09 Jan 2020 10:16 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Thu, 09 Jan 2020 10:16 PM IST
विज्ञापन
olympics logo
- फोटो : social Media
जापान की राजधानी टोक्यो में इस साल होने वाले ओलंपिक गेम्स के लिए खेल गांव में खिलाड़ियों के बेड का निर्माण मजबूत ‘कार्डबोर्ड’ से किया जाएगा। एथलीट गांव के महाप्रबंधक ताकाशी किटाजिमा ने दुभाषिये के जरिए यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, ‘ये बेड 200 किलोग्राम तक का बोझ उठा सकते हैं। लकड़ी के बने बेड की तुलना में ये काफी मजबूत हैं।’
विज्ञापन
ताकाशी किटाजिमा ने कहा, ‘निश्चित रूप से ओलंपिक में भाग लेने वाला कोई भी एथलीट 440 पाउंड (लगभग 200 किलो) वजन का नहीं होगा। अगर आप इन पर कूदोगे तो निश्चित रूप से लकड़ी और कार्डबोर्ड दोनों ही टूट सकते हैं।’
विज्ञापन