{"_id":"600e72ee7242d1018d3892a4","slug":"todd-greenberg-named-chief-executive-of-australian-cricket-association","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले चलाते थे रग्बी लीग, अब ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर्स संघ के प्रमुख बने ग्रीनबर्ग","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पहले चलाते थे रग्बी लीग, अब ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर्स संघ के प्रमुख बने ग्रीनबर्ग
Mon, 25 Jan 2021 12:57 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Mon, 25 Jan 2021 12:57 PM IST
विज्ञापन
टॉड ग्रीनबर्ग
- फोटो : ट्विटर
राष्ट्रीय रग्बी लीग के पूर्व मुख्य कार्यकारी टॉड ग्रीनबर्ग को सोमवार को ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर्स संघ (एसीए) का नया प्रमुख नियुक्त किया गया। पिछले साल केविन राबर्ट्स के त्यागपत्र के बाद 50 वर्षीय ग्रीनबर्ग क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) प्रमुख पद की दौड़ में भी शामिल थे। ग्रीनबर्ग के नाम को सोमवार को एसीए बोर्ड बैठक में मंजूरी दी गई।
विज्ञापन
ग्रीनबर्ग ने पिछले साल अप्रैल में राष्ट्रीय रग्बी लीग में अपने पद से त्यागपत्र दे दिया था। सिडनी मार्निंग हेरल्ड के अनुसार ग्रीनबर्ग ने कहा, 'मैं एसीए बोर्ड और खिलाड़ियों का उनका पक्ष रखने के लिए मुझ पर भरोसा दिखाने के लिए आभार व्यक्त करता हूं। मेरा क्रिकेट से पुराना संबंध रहा है और मैं इसे क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया और प्रांतीय संघों के साथ मिलकर खिलाड़ियों और खेल के हित में काम करने के रूप में देख रहा हूं।'
विज्ञापन