फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Today BCCI will announce 15 men squad for world cup 2019

विश्व कप 2019: कुछ ही देर में होगा टीम इंडिया का एलान, इन 15 खिलाड़ियों को मिलेगी जगह!

Mon, 15 Apr 2019 10:12 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 15 Apr 2019 10:12 AM IST
विज्ञापन
Today BCCI will announce 15 men squad for world cup 2019
team india

30 मई से शुरू होने वाले विश्व कप पर दावा ठोकने के लिए कप्तान विराट कोहली को कौन से 14 क्रिकेटरों की सेना मिलने जा रही है, इसका खुलासा सोमवार को होने जा रहा है। 

विज्ञापन



विराट कोहली की नजरों में टीम के चयन को लेकर ज्यादा माथापच्ची नहीं है। आस्ट्रेलिया के खिलाफ वन-डे श्रृंखला 2-3 से हारने के बाद खुद कोहली खुलासा कर चुके हैं कि सिर्फ एक स्थान को लेकर दिक्कत है, लेकिन इसी स्थान ने चयनकर्ताओं के काम को पेचीदा कर रखा है। 
विज्ञापन


नंबर चार के बल्लेबाजी क्रम से लेकर दूसरे विकेटकीपर और चौथे तेज गेंदबाज को लेकर लंबे समय से बहस जारी है। टीम के चयन से पहले सबसे बड़ा सवाल यही है कि विस्फोटक विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत टीम का हिस्सा होंगे या नहीं?

विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरे ओपनर राहुल होंगे या नहीं?

Today BCCI will announce 15 men squad for world cup 2019
kl rahul

बाएं और दाएं हाथ के बल्लेबाज के रूप में रोहित शर्मा और शिखर धवन की ओपनिंग जोड़ी से छेड़छाड़ की उम्मीद नहीं है। तीसरे ओपनर के रूप में केएल राहुल की वकालत की जा रही है। सुनील गावस्कर राहुल को चौथे नंबर पर आजमाने की बात कर चुके हैं। वैसे राहुल ने इस आईपीएल में बतौर ओपनर अच्छा प्रदर्शन किया है।


 

कौन बनेगा नंबर चार बल्लेबाज?

Today BCCI will announce 15 men squad for world cup 2019
दिनेश कार्तिक और अंबाती रायुडू

कोहली खुद नंबर तीन पर स्थापित हैं। ऐसे में नंबर चार स्थान बचता है जो लंबे समय से चयनकर्ताओं के लिए सिरदर्द बना रहा है। अंबाती रायुडू को इस स्थान पर आजमाया गया, लेकिन आस्ट्रेलिया के खिलाफ वह निकाल दिए गए। ऐसे में चयनकर्ता इस स्थान के लिए कोहली को रायडु के अलावा पंत, विजय शंकर और श्रेयष अय्यर का विकल्प दे सकते हैं। 

टीम मैनेजमेंट दूसरे विकेट कीपर को चुनने की इच्छुक नहीं है। पंत को बतौर बल्लेबाज चुनने पर दूसरे विकेटकीपर की गुत्थी सुलझ जाएगी। चयनकर्ता पंत को बतौर बल्लेबाज विराट के समक्ष विकल्प के रूप में रखेंगे। हालांकि दूसरे विकेट कीपर के लिए दिनेश कार्तिक भी दावा ठोक रहे हैं, लेकिन उन्होंने हाल में कुछ खास नहीं किया है। 

पंत ने इस आईपीएल में अब तक 222 रन ठोके हैं और वह किसी भी मैच की सूरत बदलने की कूवत रखते हैं, लेकिन उनमें निरंतरता नहीं होना उनका नकारात्मक पक्ष जाता है। विराट के सामने रायुडू, पंत, अय्यर में से किसी एक को चुनने का विकल्प होगा।


 

अतिरिक्त सीमर को लेकर भी है पेंच

Today BCCI will announce 15 men squad for world cup 2019
भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह - फोटो : BCCI

तेज गेंदबाजी विभाग में बुमराह, भुवनेश्वर, शमी की जगह पक्की है। साथ ही पेस आलराउंडर के रूप में हार्दिक पांड्या का भी दावा पक्का है। इंग्लिश परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त सीमर की मांग उठ सकती है या फिर अतिरिक्त पेस आलराउंडर के रूप में विजय शंकर से भी काम चलाया जा सकता है। रवींद्र जडेजा भी हरफनमौला हैं। कुलदीप और युजवेंद्र चहल के साथ आलराउंडर के रूप में जडेजा को वरीयता दी जा सकती है। अतिरिक्त पेसर के रूप में उमेश यादव, नवदीप सैनी और खलील अहमद का विकल्प है। 


 

संभावित टीम

Today BCCI will announce 15 men squad for world cup 2019
team india

यहां लगभग 11 नाम पक्के हैं, होड़ सिर्फ चार स्थानों के लिए है। 
रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली (कप्तान), महेंद्र सिंह धोनी, केदार जाधव, हार्दिक पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, युज्वेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह ये ऐसे 11 नाम हैं जिनका टीम में चयन पक्का है। 

बाकी चार स्थानों के लिए केएल राहुल, अंबाती रायुडू, ऋषभ पंत, विजय शंकर, श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा, दिनेश कार्तिक में टक्कर है। अगर चौथे सीमर को लेकर चर्चा छिड़ी तो इस होड़ में उमेश यादव, खलील अहमद, नवदीप सैनी और इशांत शर्मा का नाम भी जुड़ जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed