फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Tim Southee ruled out of India Tests, Henry called up

कानपुर टेस्ट से पहले एक और तेज गेंदबाज चोटिल, सीरीज से बाहर

Sat, 17 Sep 2016 06:19 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 17 Sep 2016 06:19 PM IST
विज्ञापन
Tim Southee ruled out of India Tests, Henry called up

भारत और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट सीरीज शुरू होने में अब एक हफ्ते से भी कम का समय रह गया है, लेकिन उससे पहले खिलाड़ियों के चोटिल होने का सिलसिला थम नहीं रहा।

विज्ञापन


3 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने भारत की धरती पर कदम रखने न्यूजीलैंड की टीम को एक और झटका लगा है जब उसकी टीम के शीर्ष और अनुभवी तेज गेंदबाज टिम साउदी को चोटिल होने के कारण सीरीज से हटना पड़ रहा है। वह उपचार के लिए स्वदेश लौटेंगे। दोनों टीमों के बीच सीरीज का पहला टेस्ट कानपुर के ग्रीन पार्क में 22 सितंबर से खेला जाएगा।
विज्ञापन


साउदी को अभ्यास सत्र के दौरान बाएं पैर में जोर का दर्द उठा। स्कैन करने के बाद पता चला कि उनके बाएं टखने में ग्रेड 2 लेवल की चोट है। इस चोट के बाद उन्हें टेस्ट सीरीज से हटने को मजबूर होना पड़ा है। अब वह अपने चोट के जल्द से जल्द ठीक होने की कोशिश करेंगे ताकि  16 अक्टूबर से धर्मशाला में खेले जाने वाले वनडे सीरीज के लिए फिट हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यूजीलैंड के कोच माइक हेसन ने कहा, "टिम ने इस दौरे के लिए काफी तैयारी की थी, और अब वह 3 मैचों की टेस्ट सीरीज से बाहर होने पर बेहद निराश हैं। हमारा प्रयास है कि उनके टखने की चोट 7-10 दिन में ठीक हो जाए।"

चोट से न्यूजीलैंड की टीम इस समय काफी परेशान है क्योंकि साउदी टीम के सबसे अनुभवी तेज गेंदबाज हैं और उनके बाहर होने से मेहमान टीम की गेंदबाजी आक्रमण की धार कमजोर पड़ सकती है। उन्होंने 52 टेस्ट मैचों में 177 विकेट झटके हैं। उनके बाद ट्रेंट बोल्ट टीम के दूसरे सबसे अनुभवी तेज गेंदबाज हैं जिनके पास 43 टेस्ट मैच का अनुभव है।

साउदी की जगह कम अनुभवी गेंदबाज को करना पड़ा शामिल

Tim Southee ruled out of India Tests, Henry called up
Tim Southee - फोटो : Getty

टिम साउदी की जगह मैट हेनरी को टीम में शामिल किया गया है। 24 साल के हेनरी ने अब तक 4 टेस्ट मैच खेले हैं। उन्होंने अपने टेस्ट करियर की शुरुआत पिछले साल मई में इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स से की थी। हालांकि उन्होंने अपना अंतिम टेस्ट मैच में फरवरी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ क्राइस्टचर्च में खेला था जिसमें वह नाकाम रहे थे। उस मैच में उन्होंने कुल 41 ओवर डाले और 134 रन देकर एक भी विकेट नहीं झटक सके। यह मैच ऑस्ट्रेलिया 7 विकेट से जीतने में कामयाब रहा था।

मैट हेनरी को जिम्बाब्वे और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ न्यूजीलैंड के खेले पिछले दो टेस्ट सीरीज में भी शामिल किया गया था, लेकिन उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिल सका था।

इससे पहले वनडे सीरीज के लिए किवी टीम में शामिल किए गए तेज गेंदबाज मिचेल मैक्कलेंघन को इसलिए हटने को मजबूर होना पड़ा क्योंकि कूल्हे की चोट ठीक नहीं हो सकी थी। साथ ही उन्हें इस साल की शुरुआत में वेलिंगटन में पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए वनडे मैच में बाईं आंख के ऊपरी हिस्से पर भी चोट लग गई थी। उस चोट से निजात पाने के बाद वह किवी टीम में लौटे और भारत में इस साल मार्च-अप्रैल में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के लिए खेले भी, लेकिन अब उन्हें दौरे से हटना पड़ा।

मैक्कलेंघन अप्रैल-मई में खेले गए आईपीएल में मुंबई इंडियंस के साथ लगातार जुड़े रहे और अपनी टीम की ओर से 14 मैचों में से 17 विकेट झटके थे। लेकिन इसके बाद जून में इंग्लैंड में नेटवेस्ट टी-20 ब्लास्ट में एक मैच के दौरान उनका कूल्हा चोटिल हो गया। जो अब तक फिट नहीं हो सकी है।

इससे पहले एडम मिलने भी दौरे से हटने को मजबूर हुए क्योंकि उनके कुहनी की चोट ठीक नहीं हो सकी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed